RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिरीक्षण

बक्सर: डीएम और एसपी ने विभिन्न इंटर परीक्षा केंद्रों पर स्वच्छ, शांतिपूर्ण एवं कदाचार मुक्त परीक्षा संचालन हेतु किया निरीक्षण।

बक्सर/बिहार 02 फरवरी।आज जिला दंडाधिकारी बक्सर अंशुल अग्रवाल एवं पुलिस अधीक्षक बक्सर मनीष कुमार के द्वारा इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा 2024 के लिए विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर स्वच्छ, शांतिपूर्ण एवं कदाचार मुक्त परीक्षा संचालन हेतु निरीक्षण किया गया।
जिला दंडाधिकारी के द्वारा नेहरू स्मारक हाई स्कूल बक्सर एवं एमपी हाई स्कूल बक्सर का निरीक्षण किया गया एवं वहां प्रतिनियुक्ति पदाधिकारी को बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के निर्देशों का अक्षरश: अनुपालन कराने का निर्देश दिया गया।
जिला नियंत्रण कक्ष बक्सर से प्राप्त सूचना के अनुसार प्रथम पाली गणित में कुल छात्र की संख्या 6304, उपस्थित छात्र की संख्या 6203, अनुपस्थित छात्र की संख्या 101 एवं निष्कासित छात्र की संख्या 00 हैं। इसी प्रकार द्वितीय पाली राजनीतिक विज्ञान एवं फाउंडेशन कोर्स में कुल छात्र की संख्या 7081, उपस्थित छात्र की संख्या 6973, अनुपस्थित छात्र की संख्या 108 एवं निष्कासित छात्र की संख्या शून्य हैं। सभी परीक्षा केंद्रों से प्राप्त सूचना के अनुसार सभी परीक्षा केंद्र पर शांतिपूर्ण परीक्षा संपन्न हुई।

Related posts

छत्तीसगढ: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर उन्हें किया नमन।

rktvnews

भोजपुर:मेरा युवा भारत भोजपुर द्वारा फ्लैगशिप आन स्कीम कार्यक्रम में बोले प्राचार्य फ्लैगशिप योजनाओं को अपना कर राष्ट्र विकसित बनेगा।

rktvnews

दरभंगा:बिहार आइडिया फेस्टिवल’ के तहत श्रद्धा शर्मा का दरभंगा दौरा,जीविका दीदियों से की मुलाकात।

rktvnews

मध्यप्रदेश:राज्यपाल से मध्यप्रदेश विधानसभा अध्यक्ष ने की सौजन्य भेंट।

rktvnews

चतरा:मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना एवं सावित्री बाई फूले किशोरी समृद्धि योजना को लेकर बैठक।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 18 मई 26

rktvnews

Leave a Comment