RK TV News
खबरें
Breaking Newsजनता दरबार

बेतिया:जिलाधिकारी के जनता दरबार में कई मामलों का हुआ ऑन-द-स्पॉट समाधान।

बेतिया/बिहार 02 फरवरी।जिलाधिकारी कार्यालय प्रकोष्ठ में पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आज जनता दरबार का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी, दिनेश कुमार राय ने लोगों की समस्याओं एवं शिकायतों को सुना। संबंधित अधिकारियों को समस्याओं के समाधान को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
जिलाधिकारी के जनता दरबार में 80 से अधिक मामले आये। जनता दरबार में जिन लोगों द्वारा अपनी समस्याओं से जिलाधिकारी को अवगत कराया गया, उनमें अरविन्द कुमार पटेल, पासपत पटेल, ललिता देवी, रामदेव पंडित, रंजीत कुमार, मानकी कुंवर, मीना देवी, रामायण महतो, कन्हैया प्रसाद, मुन्ना यादव, ताजीम जहां, मुकेश महतो, भवानी देवी आदि के नाम शामिल है।
जिन मामलों का समाधान आज नहीं हो पाया, उसे संबंधित विभाग/अधिकारियों को भेजते हुए त्वरित गति से नियमानुकूल समाधान कराने हेतु निर्देशित किया गया। जनता दरबार में कई समस्याओं/शिकायतों का ऑन-द-स्पॉट समाधान कराया गया। साथ ही कई मामलों में संबंधित अधिकारियों को फोन कर समस्याओं का समाधान करने के लिए शीघ्र समुचित कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर उप विकास आयुक्त, प्रतिभा रानी, अपर समाहर्ता, राजीव कुमार, एसडीएम, बेतिया, विनोद कुमार, प्रभारी पदाधिकारी, प्रभारी पदाधिकारी, जनता दरबार कोषांग, बेबी कुमारी, निदेशक, डीआरडीए, अरूण प्रकाश, विशेष कार्य पदाधिकारी, जिला गोपनीय शाखा, सुजीत कुमार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

पटना : एसआरपी कॉलेज में स्वामी विवेकानंद की जयंती आयोजित।

rktvnews

एक दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में 50 वा शतक लगा विश्व के पहले खिलाड़ी बनने पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विराट कोहली को दी बधाई और शुभकामनाएं।

rktvnews

पढ़ने की संस्कृति : केरल का अनूठा लाइब्रेरी आंदोलन।

rktvnews

संस्कृति मंत्रालय द्वारा डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती का द्विवार्षिक स्मरणोत्सव।

rktvnews

भोजपुर:युवा विशेषकर लड़कियां स्टार्ट अप करने में बढ़ चढ़ कर भाग लें: मधु कुमारी प्रबन्धक जिला उद्योग केन्द्र

rktvnews

चितौड़गढ़:मुख्य सचिव ने ली अधिकारियों की बैठक

rktvnews

Leave a Comment