RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री ने सीएम हेल्पलाइन-1905 और इंट्रीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर का किया औचक निरीक्षण,खुद सुनी समस्याएं।

देहरादून/ उत्तराखंड 31 जनवरी।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज ITDA स्थित सीएम हेल्पलाइन-1905 और इंट्रीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कंट्रोल रूम से अल्मोड़ा जिले के पच्योना गांव निवासी लाल सिंह की समस्या भी सुनी। लाल सिंह ने 1905 पर शिकायत की थी कि खाद्य व नागरिक आपूर्ति विभाग द्वारा बिना किसी पूर्व सूचना के उनका राशन कार्ड रद्द कर दिया गया है, जिसके कारण डीलर द्वारा उन्हें राशन नहीं दिया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी अल्मोड़ा को शिकायत का शीघ्र समाधान करने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने ITDA के इंट्रीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर से ट्रैफिक व्यवस्थाओं का अवलोकन भी किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये कि सभी व्यवस्थाएं सुदृढ़ रखी जाए। नियमों का उल्लंघन करने वालों पर नियमानुसार कार्रवाई भी की जाए। 1905 के कंट्रोल रूम के निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने कंट्रोल रूम में कार्य कर रहे कार्मिकों से कहा कि जनता की समस्याओं से संबंधित जो भी फोन कॉल आ रहे हैं, उनसे शालीनता से बात कर उनकी समस्याएं सुनें। जिस विभाग से संबंधित शिकायत है, यथा शीघ्र संबंधित विभागों को भेजा जाए।
इस अवसर पर सचिव डॉ. आर. मीनाक्षी सुंदरम एवं सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी भी मौजूद थे।

Related posts

शेमारू उमंग और गुल खान ने साथ मिलकर पेश की एक सुपरनेचरल कहानी ‘शमशान चंपा’।

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान का शुभारंभ किया।

rktvnews

रामगढ़ : पल्स पोलियो अभियान का उपायुक्त ने किया शुभारंभ।

rktvnews

खैरागढ़:नाट्य महोत्सव के दूसरे दिन ‘डॉल्स हाउस’, ‘असमंजस बाबू’ और ‘वो फिर आएगी’ नाटक की हुई सशक्त प्रस्तुति।

rktvnews

सारण:मंत्री सूचना एवं जनसंपर्क विभाग ने सोनपुर मेला में विभागीय प्रदर्शनी का किया उद्धाटन।

rktvnews

बिहार के मुख्यमंत्री ने नेपाल में लैंडसलाइड में बिहार के लोगो की मौत पर गहरा शोक प्रकट किया।मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख की अनुग्रह अनुदान राशि की घोषणा की।

rktvnews

Leave a Comment