RK TV News
खबरें
Breaking Newsन्यायिक

दरभंगा: लोक अदालत को ले अनुमंडलीय पुलिस पदाधिकारी एवं थानाध्यक्षों के साथ की गई बैठक।

दरभंगा/बिहार 30 जनवरी।आगामी 09 मार्च को होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह-जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष विनोद कुमार तिवारी ने जिले के सभी अनुमंडलीय पुलिस पदाधिकारी एवं थानाध्यक्षों के साथ सोमवार को बैठक की ।
उन्होंने थानाध्यक्षों से कहा कि लोक अदालत में उपस्थिति के लिए दरभंगा, बेनीपुर एवं बिरौल स्थित सभी न्यायालयों से पक्षकारों को नोटिस भेजा जा रहा है।
नोटिस के तामिले की जिम्मेवारी थानाध्यक्षों को दिया गया है,सभी नोटिसों को समय से तामिला कराकर प्राधिकार कार्यालय में जमा करायें।
उन्होंने कहा कि पक्षकारों को नोटिस प्राप्त कराते समय, उन्हें लोक अदालत के फायदे के संबंध में बताये। उन्हें अपने मामलों को लोक अदालत में निपटारा कराने के लिए प्रेरित करें।
उन्होंने कहा कि नोटिस तामिला कराने वाले अधिकारी का व्यवहार विनम्र और मिलनसार होना चाहिए।
जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने अनुमंडलीय पुलिस अधिकारियों से कहा कि नोटिस तामिला की मॉनिटरिंग करें।अगली बैठक में तामिल किए गए नोटिसों की संख्या थाना वाइज लिखकर लायें,ताकि मालूम हो सके कि नोटिस तामिले के कार्य की वास्तविक वस्तुस्थिति क्या है।
अवर न्यायाधीश-सह-प्राधिकार सचिव रंजन देव ने कहा कि लोक अदालत में अधिक से अधिक मामलों का निष्पादन तभी संभव है जब अधिक से अधिक लोगों तक नोटिस तामिला कराया जाये।
बैठक में सदर एवं बिरौल अनुमंडलीय पुलिस पदाधिकारी सहित सभी थानाध्यक्ष उपस्थित थे।

Related posts

लेफ्टिनेंट जनरल एनएस राजा सुब्रमणि, पीवीएसएम, एवीएसएम, एसएम, वीएसएम ने आज थलसेना के उपप्रमुख का पदभार ग्रहण किया।

rktvnews

भोजपुर: भाजपा पिछडा़/अतिपिछड़ा मोर्चा जिला अध्यक्ष ने जिला पदाधिकारियों की सूची की जारी।

rktvnews

नवादा:शिक्षा विभाग के द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की गयी।

rktvnews

देहरादून:पीआरएसआई देहरादून चैप्टर द्वारा राउंड टेबल कांफ्रेंस आयोजित।

rktvnews

मंत्री रेखा आर्या ने किशोरी के गायब होने के मामले का लिया संज्ञान,जिलाधिकारी को सम्पूर्ण मामले को राजस्व पुलिस से सिविल पुलिस को हस्तांतरित करने के दिये निर्देश।

rktvnews

भोजपुर: पुलिस अधीक्षक ने सेवानिवृत्त होने वाले पदाधिकारियों एवं हवालदार को सम्मानपूर्वक दी विदाई।

rktvnews

Leave a Comment