RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

राष्ट्रीय कैडेट कोर निदेशालय महाराष्ट्र ने लगातार तीसरे वर्ष गणतंत्र दिवस शिविर 2024 में प्रतिष्ठित प्रधानमंत्री का बैनर जीता।

नई दिल्ली/28 जनवरी।राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) निदेशालय महाराष्ट्र के जत्थे ने लगातार तीसरी बार हैट्रिक बनाते हुए गणतंत्र दिवस शिविर-2024 कार्यक्रम में प्रतिष्ठित प्रधानमंत्री का बैनर जीतने में सफलता प्राप्त की है।
122 कैडेट वाले महाराष्ट्र निदेशालय दल ने ढेर सारी ट्रॉफियां और प्रशंसा/पदक जीतने के अलावा कुल मिलाकर प्रथम स्थान प्राप्त करने के लिए गणतंत्र दिवस शिविर (आरडीसी-2024) में चैंपियंस ट्रॉफी और प्रतिष्ठित प्रधानमंत्री का बैनर जीता।
राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) निदेशालय महाराष्ट्र के अपर महानिदेशक (एडीजी) मेजर जनरल योगेन्द्र सिंह, विशिष्ट सेवा पदक (वीएसएम) ने कहा, “गणतन्त्र दिवस शिविर (आरडीसी) बैनर प्रतियोगिता को अब तक 20 बार और पिछले तीन वर्षों से लगातार जीतना एक शानदार उपलब्धि है। एनसीसी निदेशालय महाराष्ट्र की पूरी टीम को उनकी कड़ी मेहनत, समर्पण और ईमानदारी के लिए बधाई।”
उन्होंने एनसीसी कैडेट्स को उनके सभी प्रयासों में भरपूर समर्थन प्रदान करने के लिए महाराष्ट्र सरकार को भी धन्यवाद दिया।

Related posts

अंडमान और निकोबार द्वीप समूह की जैव विविधता, पर्यावरणीय और आर्थिक सुरक्षा के लिए महत्वपूर्ण है: डॉ. जितेंद्र सिंह

rktvnews

जिला मुख्यालय सिवान के बबुनिया रोड रेलवे स्टेशन चौक पर गड्ढों में तब्दील सड़कों और नालियों के बहते गंदे पानी के खिलाफ राघवेंद्र कुमार खरवार ने जिला प्रशासन से लगाई गुहार।

rktvnews

आइसा की लड़ाई की हुई जीत: रौशन कुशवाहा

rktvnews

भोजपुर:विकसित भारत- जी राम जी” योजना भ्रष्टाचार पर प्रहार, 100 की जगह 125 दिन मजदूरी की कानूनी गारंटी : राम कृपाल यादव

rktvnews

गया:राज्य के विद्युत उपभोक्ताओं के साथ संवाद कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री।

rktvnews

सड़क दुर्घटना पीड़ितों को कैशलेस उपचार।

rktvnews

Leave a Comment