RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिरीक्षण

हनुमानगढ़:जिला कलक्टर और एसपी ने किया पल्लू के जिप्सम खनन क्षेत्रों का संयुक्त निरीक्षण।

हनुमानगढ़/राजस्थान 28 जनवरी। जिले में अवैध खनन के विरुद्ध युद्ध स्तर पर 31 दिसंबर तक खान विभाग, राजस्व, वन, परिवहन और पुलिस विभाग द्वारा अभियान चलाया जा रहा है। इसी सिलसिले में रविवार को जिला कलेक्टर काना राम और पुलिस अधीक्षक डॉ. राजीव पचार ने संयुक्त रूप से पल्लू के बरमसर, पुरबसर, मायला, लाखेरा व मलकासर इत्यादि गांवों में खनिज जिप्सम क्षेत्रों का निरीक्षण किया। इस अवसर पर जिला कलेक्टर ने कहा कि निश्चित सीमा से अधिक गहराई तक खनन करने, अनुमोदित सीमा से अधिक क्षेत्र में खनन मिलने पर तुरंत कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान ग्राम लाखेरा में खनिज जिप्सम के स्वीकृत परमिट बलदेव सिंह में निर्धारित 3 मीटर गहराई से अधिक खनन मिलने पर जिला कलक्टर ने सहायक खनि अभियंता को इस परमिट को तुरंत निरस्त करने के निर्देश दिए। मौके पर उपस्थित नोहर एडीएम व रावतसर उपखण्ड अधिकारी को अवैध खनन में लिप्त खातेदारों के विरुद्ध राजस्थान काश्तकारी अधिनियम के अन्तर्गत प्रकरण दर्ज कर सख्त कार्यवाही करने के निर्देश दिए।
जिला कलैक्टर ने राज्य सरकार द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान अवधि में अवैध खनन स्थलों को चिन्हित कर खनिज जिप्सम के अवैध खनन, निर्गमन और भण्डारण के विरुद्ध गठित दलों को प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जिला कलक्टर सहित, नोहर एडीएम गोपाल स्वर्णकार, रावतसर एसडीएम रवि कुमार, पल्लू नायब तहसीलदार, पल्लू थानाधिकारी, सहायक खनि अभियंता एस सी अग्रवाल, खनि कार्यदेशक उपस्थित रहे।

Related posts

उपायुक्त की अध्यक्षता में लंबित आरोपों से संबंधित मामले की समीक्षात्मक बैठक सम्पन्न।

rktvnews

उज्जैन:श्री महाकाल महालोक में गूंजे वंदे मातरम और भारत माता की जय के नारे।

rktvnews

भोजपुर:रक्तदान कर युवा कर रहे हैं मानवता की सेवा : संजय सिंह टाइगर

rktvnews

इंदौर:कलेक्टर शिवम वर्मा ने मस्कुलर डिस्ट्राफी बीमारी से पीड़ित‍ बच्चों से से किया संवाद।

rktvnews

मंत्रालय ने इंडिगो को बिना किसी देरी के यात्रियों के लंबित रिफंड को निपटाने का निर्देश दिया।

rktvnews

भोजपुर के मां आरण्य देवी बीएड कॉलेज बाम पाली में विशेष शिविर प्रारंभ।

rktvnews

Leave a Comment