RK TV News
खबरें
Breaking Newsशिलान्यास

उत्तराखंड:मुख्यमंत्री ने जनपद रुद्रप्रयाग में नारी शक्ति वंदन महोत्सव के अंतर्गत आयोजित “ब्वै, ब्वारी, नौनी कौथिग” में शिरकत किया।

देहरादून/उत्तराखंड 28 जनवरी।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज जनपद रुद्रप्रयाग में नारी शक्ति वंदन महोत्सव के अंतर्गत आयोजित “ब्वै, ब्वारी, नौनी कौथिग” में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर ₹467 करोड़ 78 लाख की 27140 योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने विभिन्न विभागों के स्टॉल का अवलोकन कर महिलाओं के साथ संवाद किया। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने रुद्रप्रयाग पर्यटन विभाग की ओर से तैयार कॉफी टेबल बुक का भी विमोचन किया। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने दुग्ध विभाग एवं सीएसआर के माध्यम से संचालित अत्याधुनिक एम्बुलेंस को हरी झंडी दिखाई। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने जनपद के विकास के लिए विभिन्न घोषणाएं भी की। मुख्यमंत्री ने कहा कि ये मेरा सौभाग्य है कि मुझे ऐसी सिद्ध भूमि पर आने और यहां मातृशक्ति को समर्पित ब्वै, ब्वारी, नौनी कौथिग कार्यक्रम के तहत जन कल्याण की योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करने का अवसर मिल रहा है। उन्होंने कहा कि आज आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में डबल इंजन की सरकार द्वारा पूरे उत्तराखण्ड का विकास किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार का प्रयास है कि रुद्रप्रयाग जिले का सर्वांगीण विकास हो और यह क्षेत्र उन्नति के नए शिखर छुए। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार को समान नागरिक संहिता का जल्द ड्राफ्ट मिल जाएगा, जिसके बाद जल्द समान नागरिक संहिता को लागू करने की तैयारी चल रही है। उन्होंने कहा कि सरकार प्रदेश में वेडिंग डेस्टिनेशन को विकसित करने के लिए भी मिशन मोड में काम कर रही है।
इस अवसर पर विधायक भरत सिंह चौधरी, शैला रानी रावत, जिला पंचायत अध्यक्ष अमरदेई शाह, दर्जा धारी राज्यमंत्री अजेन्द्र अजय, चण्डी प्रसाद भट्ट, प्रदेश गढ़वाल आयुक्त विनय शंकर पांडेय, ज़िलाधिकारी आदि मौजूद रहे।

Related posts

भोजपुर:आरा में ‘नशा मुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान’ का आयोजन, युवाओं ने लिया नशामुक्त भारत का संकल्प!

rktvnews

गिरिडीह: उपायुक्त ने किया सहायक आचार्य नियुक्ति को लेकर डीआरडीए सभागार में चल रहे जिला स्तरीय काउंसलिंग का निरीक्षण।

rktvnews

रंग जिनगी के !

rktvnews

राजस्थान :राज्यपाल ने हल्दीघाटी, चेतक समाधि पर नमन किया, प्रताप संग्रहालय का अवलोकन किया कहा, राष्ट्र का गौरव है हल्दीघाटी की मिट्टी, राज्यपाल ने हल्दीघाटी की मिट्टी से तिलक किया।

rktvnews

केन्द्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना ‘आयुष्मान योजना’ के लिए आयुष्मान कार्ड लोगिन करने और ई केवाईसी के लिए वर्चुअल कार्यशाला मे शामिल हुए भाजपा भोजपुर के कार्यकर्ता।

rktvnews

राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 को ध्‍यान में रखते हुए एनसीटीई ने शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) पर सीबीएसई के साथ एक दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित।

rktvnews

Leave a Comment