RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

उत्तराखंड:गणतंत्र दिवस के अवसर पर देहरादून में आयोजित होने वाले मुख्य आयोजन में सूचना विभाग की झांकी आकर्षण का केंद्र होगी।

देहरादून/ उत्तराखंड 25 जनवरी।गणतंत्र दिवस के अवसर पर देहरादून में आयोजित होने वाले मुख्य आयोजन में सूचना विभाग की झांकी आकर्षण का केंद्र होगी। सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर सूचना विभाग द्वारा ‘‘विकसित उत्तराखण्ड‘‘ की थीम पर झांकी बनाई गई है। झांकी के अग्र भाग में उत्तराखण्डी महिला को पारंपरिक वेशभूषा में स्वागत करते हुए दिखाया गया है तथा स्थानीय अनाज मंडूवा, झंगोरा, रामदाना तथा कौंणी की खेती व राज्य पक्षी मोनाल को दिखाया गया है। झांकी के मध्य भाग में होम स्टे को दिखाया गया है।
झांकी के पिछले भाग में ऑल वेदर रोड, ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना, रोप-वे तथा भारत के प्रथम गांव माणा के लिए रोड कनेक्टिविटी को दर्शाया गया है। इन योजनाओं से उत्तराखण्ड में यात्रियों के लिए आवागमन की सुविधा में आमूल-चूल परिवर्तन हुआ है। झांकी का डिजाइन एवं कॉन्सेप्ट व निर्माण विभाग के संयुक्त निदेशक/नोडल अधिकारी के.एस.चौहान के निर्देशन में किया गया है। झांकी के साथ उत्तराखण्ड की लोक संस्कृति पर आधारित पारंपरिक वेशभूषा में नृत्य करते हुए कलाकार होंगे।

Related posts

भोजपुर:गोस्वामी तुलसीदास जी समन्वयवादी दृष्टिकोण के कारण लोकनायक है : शशि मिश्र

rktvnews

भारतीय नौसेना ने पलाऊ ध्वज वाले टैंकर एमटी यी चेंग 6 पर अग्निशमन और बचाव अभियान चलाया।

rktvnews

अयोध्या बायपास चौड़ीकरण का कार्य 01 जून से होगा शुरू :मंत्री कृष्णा गौर

rktvnews

समस्तीपुर:दिए तले अंधेरा: डॉ लाभ

rktvnews

आम चुनाव के दूसरे चरण में 13 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में शांतिपूर्ण मतदान संपन्न।

rktvnews

हिंडनबर्ग रिसर्च का आरोप : सेबी प्रमुख माधबी बुच और उनके पति की अडानी रिपोर्ट से जुड़े ऑफशोर फंड में है हिस्सेदारी।

rktvnews

Leave a Comment