RK TV News
खबरें
Breaking Newsजागरूकता

पिथौरागढ़:राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर वरिष्ठ मतदाताओं को किया गया सम्मानित।

पिथौरागढ़/उत्तराखंड 25 जनवरी।14वा राष्ट्रीय मतदाता दिवस भव्यता से मनाया गया। रामलीला मैदान सदर में राष्ट्रीय मतदाता दिवस कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसका जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी रीना जोशी द्वारा शुभारम्भ किया गया। कार्यक्रम में जिला निर्वाचन अधिकारी ने वरिष्ठ मतदाता पदम सिंह खड़ायत(85 वर्ष) व खुशाल सिंह(81 वर्ष) को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया । उन्होंने मतदाता शपथ भी दिलाई।
सम्बोधित करते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी रीना जोशी ने कहा कि मतदाता दिवस मनाये जाने का मुख्य उद्ेश्य सभी मतदाताओं को मतदान करने के लिए जागरूक करते हुए प्रेरित करना है तांकि अधिक से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें। उन्होंने कहा कि मतदान से ही हम अपनी पसन्द की सरकार बनाते हैं, इसलिए सभी मतदाता जागरूक होकर मत की महत्ता को समझते हुए प्रत्येक निर्वाचन में अवश्य मतदान करें। उन्होंने कहा मतदान लोकतंत्र की रीड वा नीव है इसलिए उन्होंने सभी मतदाताओं से सोच-समझ कर मतदान अवश्य करने की अपील की। जिलाधिकारी ने कहा कि मतदाताओं को मतदान करने हेतु जागरूक व प्रेरित करने के लिए मतदाता जागरूकता कार्यक्रम स्वीप चलाये जाते हैं, तांकि अधिक से अधिक मतदाता अपने मत का प्रयोग करें व मतदान प्रतिशत बढ़ सके।
कार्यक्रम में विभिन्न विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा मतदाता जागरूकता सांस्कृतिक कार्यक्रम, नुक्कड़ नाटक, रंगोली, पोस्टर, पैंटिग, भाषण प्रतियोगिता आयोजित हुई। विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वित्तीय, तृतीय स्थान पर आने वाले छात्र-छात्राओं को मुख्य विकास अधिकारी नन्दन कुमार व उपजिला निर्वाचन अधिकारी/अपर जिलाधिकारी डाॅ0 एस.के. वरनवाल द्वारा शिल्ड व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में बी.एल.ओ. द्वारा निर्वाचक नामावली में पंजीकरण, संशोधन हेतु फार्म 06, 07 एवं 08 भराये गये ।
कार्यक्रम में संयोजक स्वीप/मुख्य शिक्षाधिकारी अशोक कुमार जुकरिया, जिला शिक्षाधिकारी हवलदार प्रसाद, तहसीलदार जगदीश नेगी, रीता पंत, गीता धामी, हेमलता खाती, नेहा, प्रकाशर उप्रेती, दीपेन्द्र महर सहित बी.एल.ओ. व शिक्षक, शिक्षिकाएंे स्कूली बच्चे मौजूद थे।

Related posts

राष्ट्रपति की उपस्थिति में देवघर में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान का पहला दीक्षांत समारोह आयोजित किया गया।

rktvnews

नई दिल्ली से प्रयागराज के लिए विशेष रेलगाडि़यां प्लेटफार्म 16 से प्रस्थान करेंगी; यात्रियों को प्रवेश/निकास के लिए अजमेरी गेट का उपयोग करना होगा।

rktvnews

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पूर्व विधान पार्षद विनोद कुमार चौधरी के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की।

rktvnews

77वें विश्व स्वास्थ्य सम्‍मेलन ने सदस्य देशों के 300 प्रस्तावों के आधार पर अंतर्राष्ट्रीय स्वास्थ्य विनियम 2005 में संशोधनों को अपनाया।

rktvnews

मध्यप्रदेश:मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने हॉकी खिलाड़ी विवेक सागर को एक करोड़ रूपये देने की घोषणा की।

rktvnews

राज्यपाल मंगूभाई पटेल ने नवनियुक्त मंत्रियों को शपथ दिलाई।

rktvnews

Leave a Comment