RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

मध्यप्रदेश:राज्यपाल मंगुभाई पटेल द्वारा नवनिर्मित अधिकारी आवास लोकार्पित।

भोपाल /मध्यप्रदेश 24 जनवरी।राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने राजभवन परिसर में नवनिर्मित चार अधिकारी आवासों का लोकार्पण किया। लोकार्पित आवासों में 2 ई-टाइप, 1 डी-टाइप और 1 सी-टाइप आवास शामिल हैं। लोकार्पण कार्यक्रम में लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह, राज्यपाल के प्रमुख सचिव डी.पी. आहूजा, प्रमुख सचिव लोक निर्माण विभाग सुखबीर सिंह एवं राजभवन और लोक निर्माण विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।
उल्लेखनीय है कि वर्ष 2018 में राजभवन के अधिकारियों-कर्मचारियों के लिए की 13 करोड़ 21 लाख 49 हजार रूपए लागत से 6 प्रकार की कुल 84 आवास इकाईयों के निर्माण की चरणबद्ध कार्य योजना बनी थी। कार्य योजना 64 आई, आठ एच, आठ जी, दो ई और एक-एक डी एवं सी-टाइप के आवासों का तीन चरणों में निर्माण का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। प्रथम चरण में आई-टाइप के 48 आवासों का निर्माण किया गया। द्वितीय चरण में 16 आई-टाइप, 8 एच-टाइप और 8 जी-टाइप सहित कुल 80 आवासों का निर्माण पूर्ण किया गया। कार्य योजना के तृतीय और अंतिम चरण में अधिकारियों के लिए आवासों का निर्माण किया गया है।

Related posts

भोजपुर:पूर्व सैनिक संघ ने मनाया सशस्त्र सेना झंडा दिवस।

rktvnews

जयपुर:राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग का प्रदेश के जनप्रतिनिधिगण से संवाद।

rktvnews

वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज गंगा महाआरती के अद्भुत प्रदर्शन के साथ गंगोत्सव संपन्न।

rktvnews

चतरा:जिले में सस्टेनेबल जस्ट ट्रांज़िशन पर कार्यशाला का हुआ आयोजन।

rktvnews

वार्षिक नौसेना उड़ान सुरक्षा बैठक और उड़ान सुरक्षा संगोष्ठी – 2024 का आयोजन किया गया।

rktvnews

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विजय दिवस के अवसर पर शहीद स्मारक पर पुष्प चक्र अर्पित कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी।

rktvnews

Leave a Comment