RK TV News
खबरें
Breaking Newsस्वास्थ्य

नारनौल:चितलांग में रक्तदान शिविर आयोजित रक्तदान शिविर में 100 यूनिट रक्तदान किया एकत्रित।

नारनौल/महेंद्रगढ़ 21 जनवरी। भारतीय रेडक्रॉस समिति नई दिल्ली की टीम की मौजूदगी में शनिवार को जिला रेडक्रॉस समिति के सहयोग व युवा इंकलाब संगठन की ओर से गांव चितलांग में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सेंट्रल यूनिवर्सिटी पाली से रजिस्ट्रार प्रोफेसर सुनील कुमार ने मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत की। रक्तदान शिविर में 100 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया।
प्रोफेसर सुनील कुमार ने कहा कि एक स्वस्थ व्यक्ति को समय-समय पर रक्तदान करते रहना चाहिए। रक्तदान करने से शरीर में किसी प्रकार की कोई कमजोरी नहीं आती है। ब्लड डोनेट करने का जितना फायदा दूसरे को होता है, उससे दोगुना यह आपके लिए फायदेमंद है। उन्होंने कहा कि रक्तदान करने से दिल से जुड़ी बीमारियां होने का खतरा कम रहता है। लिवर स्वस्थ रहता है।
इस अवसर पर रेडक्रॉस से डा. एसपी सिंह के अलावा अन्य कर्मचारी व गांव के गणमान्य लोग व रक्तदाता मौजूद थे।

Related posts

भोपाल:रविरंग महोत्सव:” कहानी का रास्ता” पुस्तक का विमोचन।

rktvnews

सूचना एवं जनसम्पर्क राज्यमंत्री ने टाईगर रिजर्व रामगढ़ विषधारी वन्य जीव अभयारण्य में जंगल सफारी का किया शुभारंभ।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने भारतीय हॉकी टीम को पेरिस ओलंपिक खेलों में कांस्य पदक जीतने पर बधाई दी।

rktvnews

उत्तराखंड;मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में जी.आई. प्रमाण पत्रों का वितरण किया।

rktvnews

संजय कुमार ने ‘प्रेरणा कार्यक्रम’ के ‘प्रथम पूर्व विद्यार्थी मिलन समारोह’ को संबोधित किया।

rktvnews

राष्ट्रपति ने श्री नारायण गुरु की महासमाधि शताब्दी समारोह का उद्घाटन किया।

rktvnews

Leave a Comment