RK TV News
खबरें
Breaking Newsप्रशिक्षण

वैशाली:संसीमित बंदियों का हस्तशिल्प कौशल प्रशिक्षण का शुभारंभ।

वैशाली/ बिहार 10 जनवरी।आज मंडल कारा, हाजीपुर में शशि जूट क्राफ्ट संस्थान, पटना के माध्यम से संसीमित बंदियों का हस्तशिल्प कौशल प्रशिक्षण का शुभारंभ किया गया। इस प्रशिक्षण सत्र में बंदियों को जूट थैला को बनाने का 15 दिवसीय प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।इस कार्यक्रम में कुल 30 पुरुष बंदी भाग ले रहे हैं।
कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए संजय कुमार सिंह, प्रधान प्रोबेशन पदाधिकारी, वैशाली, ने कहा कि कारा में संसीमित बंदियों के पुनर्वास एवं कल्याण हेतु राज्य के विभिन्न एजेंसियों के सहयोग से अनेक व्यवसायिक एवं कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। ऐसे कार्यक्रम बंदियों के कौशल संवर्द्धन एवं उनके सामाजिक समायोजन में सहायक सिद्ध होते हैं। कारा प्रशासन का उद्देश्य संसीमित बंदियों को हुनरमंद बनाकर उन्हें कारा से मुक्त होने के पश्चात् अच्छी आजीविका प्रदान करने में सहयोग करना है। इस कार्य में कारा के बंदी का पूर्ण सहयोग प्राप्त हो रहा है।
मंडल कारा, हाजीपुर में ‘मिशन विहान’ के अन्तर्गत बंदियों को साक्षर बनाने, विभिन्न क्षेत्रों में कौशल संवर्द्धन, मानसिक एवं शारीरिक विकास हेतु कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। जिला प्रशासन के सहयोग से कारा में शिक्षकों की प्रतिनियुक्ति की गयी है, जो बंदियों को साक्षर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निर्वहन कर रहे हैं। कारा में महिला बंदियों का 105 दिवसीय सिलाई-कढ़ाई का प्रशिक्षण भी जन शिक्षण संस्थान, हाजीपुर के माध्यम से चल रहा है। प्रशिक्षण का उद्देश्य कारा मुक्ति के पश्चात् घर पर ही रोजगार का अवसर प्रदान करना है।

Related posts

अंगदान मानव स्वभाव का सर्वोच्च नैतिक उदाहरण है – उपराष्ट्रपति

rktvnews

आगामी लोकसभा निर्वाचन की तैयारियों के मद्देनजर बैठक।

rktvnews

उमरिया:आई गाट मिशन कर्मयोगी में देश में तृतीय स्थान अर्जित करने पर जनसंपर्क विभाग को किया गया पुरस्कृत।

rktvnews

धुआँ मुक्त रसोईघर के सपने को साकार करती पीएम उज्ज्वला योजना।

rktvnews

भोजपुर:पूर्व एम एल सी डॉ अजय कुमार सिंह ने किया इफ़्तार पार्टी का आयोजन।

rktvnews

भोजपुर:आम बजट झूठ का पुलिंदा- गरीबों, किसानों और सहारा खाताधारकों को निराश करने वाला बजट – क्यामुद्दीन अंसारी

rktvnews

Leave a Comment