RK TV News
खबरें
Breaking Newsस्वास्थ्य

आयुर्वेद को पुर्नस्थापित कराना हमारी प्राथमिकता – आयुष मंत्री

भोपाल/मध्यप्रदेश 10 जनवरी।उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा एवं आयुष मंत्री इन्दर सिंह परमार ने मंगलवार को मंत्रालय स्थित कक्ष में आयुष विभाग के अधिकारियों के साथ विभागीय विकास के परिदृश्य एवं कार्ययोजना की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने कहा कि भारत सरकार के निर्देशों एवं राज्य सरकार के संकल्प अनुरूप विभागीय कार्ययोजनाओं पर तीव्रता से क्रियान्वयन हो। मंत्री परमार ने 100 दिन की विभागीय कार्ययोजना पर चर्चा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आयुर्वेद पर विश्वास का भाव जागृत करने की आवश्यकता है। इसके लिए आयुर्वेद को पुर्नस्थापित कराना ही हमारी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि योग और शिक्षा के परस्पर तालमेल से भावी परिदृश्य बेहतर और प्रभावी होगा। मंत्री परमार ने अधिकारियों के साथ विभिन्न विभागीय बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
बैठक में प्रमुख सचिव आयुष कल्पना श्रीवास्तव एवं आयुक्त सोनाली पोंक्षे वायंगणकर सहित सभी विभागीय अधिकारीगण उपस्थित थे।

Related posts

पर्यटन मंत्रालय ने राष्ट्रीय सर्वश्रेष्ठ पर्यटन ग्राम और राष्ट्रीय सर्वश्रेष्ठ ग्रामीण होमस्टे प्रतियोगिता 2024 का शुभारंभ किया!प्रतियोगिताओं के लिए आवेदन 31 दिसंबर तक आमंत्रित।

rktvnews

हरदा होगा शत-प्रतिशत सिंचित जिला! मुख्यमंत्री ने हरदा में 4 हजार 569 करोड़ 62 लाख से अधिक के विकास कार्यों का किया शिलान्यास और लोकार्पण।

rktvnews

दरभंगा:अभ्यर्थिता वापसी की अंतिम तिथि को प्रेस कांफ्रेंस आयोजित।

rktvnews

भोजपुर:भगवान गणीनाथ पूजा समारोह मे शामिल हुए बड़हरा विधायक।

rktvnews

राजस्थान: वासुदेव देवनानी का जापान में भारतीय राजदूत से संवाद।

rktvnews

भारत के राष्ट्रपति ने राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण पुरस्कार प्रदान किए।

rktvnews

Leave a Comment