RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिर्वाचन

चतरा:जिले भर में कुल तीन ईवीएम प्रदर्शन केंद्र का किया गया स्थापना।

अनुमण्डल कार्यालय सिमरिया और चतरा व जिला जनसंपर्क कार्यालय चतरा में ईवीएम प्रदर्शन केंद्र का किया गया स्थापना।

मोबाइल प्रदर्शन वैन के माध्यम से भी लोगों को किया जाएगा जागरूक।

चतरा/झारखंड 09 जनवरी।मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी-सह-सचिव, मंत्रिमण्डल (निर्वाचन) विभाग, झारखण्ड, राँची के प्राप्त निर्देश के आलोक में जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त, चतरा अबु इमरान के निदेशानुसार EVMs & VVPAT के जागरूकता कार्यक्रम के तहत् 26-सिमरिया (अ0जा0) विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र अन्तर्गत अनुमण्डल कार्यालय, सिमरिया में एवं विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र चतरा के अनुमंडल कार्यालय चतरा व जिला स्तर पर जिला जनसंपर्क कार्यालय चतरा में EVM Demonstration Center (ईवीएम प्रदर्शन केंद्र) की स्थापना की गई है, जो दिनांक-10.01.2024 से लोकसभा आम चुनाव-2024 की घोषणा तक कार्यरत रहेगा। साथ ही चतरा और सिमरिया विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के प्रत्येक मतदान केंद्र, शिक्षण संस्थान/हाट-बाजार इत्यादि स्थलों पर EVM & VVPAT के माध्यम से जागरूकता कार्यक्रम का संचालन दोनो विधानसभा क्षेत्र में अलग अलग Mobile Demonstration VAN के माध्यम से किया जाएगा। उक्त जागरूकता कार्यक्रम दिनांक-10.01.2024 से 23.02.2024 तक संचालित रहेगा।

Related posts

रामगढ़:राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2026 के तहत उपायुक्त की अध्यक्षता में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन।

rktvnews

दरभंगा में जीविका समूहों के वित्त पोषण हेतु कार्यशाला आयोजित।

rktvnews

गढ़वा जिले में सड़क सुरक्षा संबंधित पैंपलेट्स का वितरण।

rktvnews

पटना: योग से जुडें युवा, जीवन आनन्दमय और मंगलकारी हो जाएगा: डॉ अनिल सुलभ

rktvnews

भोजपुर:दलितों पर अत्याचार बर्दाश्त नही : राकेश ओझा

rktvnews

दरभंगा:आयुक्त कार्यालय परिसर में आयुक्त ने किया झंडोत्तोलन।

rktvnews

Leave a Comment