RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

राजस्थान:सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री अविनाश गहलोत ने किया कार्यभार ग्रहण।

जयपुर/राजस्थान 07 जनवरी। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री अविनाश गहलोत ने शनिवार को शासन सचिवालय स्थित कक्ष में विधिवत रूप से कार्यभार ग्रहण किया। इस अवसर पर शासन सचिव सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता डॉक्टर समित शर्मा ने उन्हें बधाई दी।
कार्यभार ग्रहण के बाद श्री गहलोत ने विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ चर्चा की। उन्होंने कहा कि सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता जनसेवा से जुड़ा हुआ महत्वपूर्ण विभाग है।
उन्होंने विभाग की सभी योजनाओं हेतु 100 दिन की कार्य योजना बनाकर उसी अनुरूप कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने घुमन्तु जाति हेतु आधार कार्ड, ब्लॉक लेवल पर विभाग के कार्यालय, रिक्त पदों को भरने के संबंध मे, पोस्ट मेट्रिक छात्रवृति एवं अन्य योजनाओं के संबंध मे विस्तृत चर्चा की।
श्री गहलोत ने सभी विभागीय योजनाओं के सफल संचालन एवं त्वरित गति से उनके निस्तारण तथा संकल्प पत्र पर भी बिन्दुवार चर्चा कर अधिकारियों को पालना हेतु निर्देश प्रदान किये। उन्होंने कहा कि विभाग के अन्य अधिकारियों के साथ मंगलवार को समीक्षा बैठक ली जाएगी।
इस अवसर पर एच. गुईटें, आयुक्त विशेष योग्यजन, जगजीत सिंह मोगा, निदेशक सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग तथा राजेश वर्मा, प्रबंध संचालक अनुसूचित जाति विकास निगम उपस्थित रहे।

Related posts

मध्य प्रदेश में तीसरे दल की आवश्यकता और अपना दल (एस) की भूमिका।

rktvnews

जयपुर:भ्रष्टाचार के विरुद्ध विशेष जागरूकता अभियान जनता में जागरूकता से ही कम होगा भ्रष्टाचार:महानिदेशक, भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो

rktvnews

भोजपुर:हेमन ट्रॉफी क्रिकेट प्रतियोगिता में रोहतास की टीम ने कैमूर को 57 रनों के अंतर से हराया।

rktvnews

पूर्वी चंपारण:चुनाव लड़ने वाले अभ्यर्थियों के निर्वाचन व्यय पर रहेगी पैनी नजर:व्यय प्रेक्षक

rktvnews

बीसीजीसीएल ने ओडिशा में कोयला गैसीकरण परियोजना के लिए निविदा जारी की।

rktvnews

काशी तमिल संगमम् 4.0 के 12वें दिन हनुमान घाट पर महिलाओं के समूह ने किया गंगा स्नान, सुब्रमण्यम भारती के घर पहुंचकर जाना इतिहास।

rktvnews

Leave a Comment