RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिर्वाचन

रायपुर : निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के संबंध में मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय में बैठक आयोजित।

रायपुर/छत्तीसगढ़ 05 जनवरी।मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छत्तीसगढ़ रीना बाबा साहेब कंगाले द्वारा राज्य स्तर पर सभी मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के साथ 05 जनवरी 2024 को निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के संबंध में बैठक आयोजित की गयी।
बैठक में बताया गया कि राज्य में 1,01,49,798 (पुरूष), 1,02,72,119 (महिला), कुल-739 (थर्ड जेंडर) कुल-2,04,22,656 पंजीकृत मतदाता है। पुनरीक्षण में 01 जनवरी के साथ साथ 01 अप्रैल, 01 जुलाई एवं 01 अक्टूबर, 2024 को भी 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले युवा नागरिक अपना नाम मतदाता सूची में जोड़े जाने हेतु आवेदन कर सकते हैं। वोटर हेल्प लाइन एप अथवा वेबसाइट https://voters.eci.gov.in के माध्यम से घर बैठे ऑनलाइन आवेदन करने की सुविधा उपलब्ध है। मतदाता सूची के प्रारंभिक प्रकाशन 06 जनवरी 2024 से दावा-आपत्ति प्राप्त करने की अवधि प्रारंभ हो जाएगी। सभी नागरिक 22 जनवरी, 2024 तक दावा-आपत्ति प्रस्तुत कर सकते हैं। मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 08 फरवरी 2024 को किया जाएगा। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने प्रदेश की मतदाता सूची को शुद्ध एवं त्रुटिरहित बनाए जाने हेतु इस राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम में सभी नागरिकों से सहयोग की अपील की है।

Related posts

नो किंग्स-नो वार : हमले और प्रतिरोध की द्वंद्वात्मकता।

rktvnews

भारत में कामकाज की स्थिति 2026: भारत का युवा कार्यबल बढ़ रहा है और पहले से ज़्यादा शिक्षा हासिल कर रहा है।

rktvnews

रक्षा मंत्री ‘देश में रक्षा विनिर्माण के अवसर’ पर राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे।

rktvnews

जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने संयुक्त रूप से किया ईवीएम वेयर हाउस का निरीक्षण।

rktvnews

दुमका:तीसरी सोमवारी को ले उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने किया रूट लाइन का निरीक्षण।

rktvnews

निर्वाचन व्यय अनुवीक्षण का प्रशिक्षण संपन्न।

rktvnews

Leave a Comment