RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

रायपुर : भारत स्काउट एंड गाइड छत्तीसगढ़ इकाई के अध्यक्ष बने शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल।

रायपुर/छत्तीसगढ़ 05 जनवरी।शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल से भारत स्काउट एंड गाइड संगठन के प्रतिनिधि मंडल ने गुरुवार को सौजन्य मुलाकात कर उन्हें भारत स्काउट एंड गाइड छत्तीसगढ़ इकाई के अध्यक्ष बनने का आग्रह किया जिसे श्री अग्रवाल ने स्वीकार कर भारत स्काउट एंड गाइड राज्य इकाई के अध्यक्ष बने। गौरतलब है कि राज्य के शिक्षा मंत्री भारत स्काउट एंड गाइड के राज्य इकाई के पदेन अध्यक्ष होते हैं।
शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि भारत स्काउट एंड गाइड सेवा भावना से काम करने वाली संस्था है, जिसकी गतिविधियों को बढ़ाने की जरूरत है। आने वाले समय में इसको अंतर्राष्ट्रीय स्तर का बनाया जायेगा। राज्य में सामाजिक एवं अन्य कार्यक्रमों में स्काउट एंड गाइड के सदस्यों को वालंटियर के तौर पर शामिल किया जाए। अयोध्या में 22 जनवरी को श्री राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा के मौके पर रायपुर समेत पूरे छत्तीसगढ़ में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा, जिसमें वॉलेंटियर के तौर पर व्यवस्था संभालने की जिम्मेदारी स्काउट एंड गाइड की रहेगी। इस मौके पर कार्यक्रम में राज्य मुख्य आयुक्त स्काउट एंड गाइड एवं पूर्व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर, कार्यकारी अध्यक्ष राजेश अग्रवाल, राज्य सचिव कैलाश सोनी,सोमनाथ यादव समेत बड़ी संख्या में स्काउट एंड गाइड के छत्तीसगढ़ इकाई के सदस्य मौजूद रहे।

Related posts

भोजपुर:संयुक्त किसान मोर्चा,केंद्रीय श्रम संगठन,खेत मजदूर संगठनों के संयुक्त मंच के आह्वान पर देशव्यापी चेतावनी प्रदर्शन दिवस के तहत जिलाधिकारी के समक्ष एक दिवसीय धरना आयोजित।

rktvnews

भोजपुर:जे पी सेनानी, कवि, संस्कृतिककर्मी पवन श्रीवास्तव की 71वीं जयंती मनाई गई।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने सऊदी अरब के ग्रैंड मुफ्ती शेख अब्दुल अजीज बिन अब्दुल्ला बिन मोहम्मद अल अल शेख के निधन पर शोक व्यक्त किया।

rktvnews

भोजपुर:भाजपा का अगिऑंव विधानसभा में बूथ सशक्तिकरण अभियान के तहत बैठक आयोजित।

rktvnews

मुंबई अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में विशेष थीम “अमृत काल में भारत” के अंतर्गत 6 फिल्में प्रदर्शित की जाएंगी।

rktvnews

परशुराम जयंती विशेष:परशुराम जी की उपस्थिति आज भी प्रासंगिक है।

rktvnews

Leave a Comment