RK TV News
खबरें
Breaking Newsसमीक्षात्मक बैठक

बक्सर जिलाधिकारी ने बस स्टैण्ड निर्माण, इटाढ़ी में लैंड फिल साईट पर कार्य प्रारंभ एवं अन्य नगर निकायों में लैंड फिल साईट के चयन एवं कार्य प्रारंभ करने की समीक्षा बैठक की।

बक्सर/बिहार 04 जनवरी। जिला पदाधिकारी बक्सर अंशुल अग्रवाल की अध्यक्षता में बक्सर एवं डुमराव में बस स्टैण्ड निर्माण, इटाढ़ी में लैंड फिल साईट पर कार्य प्रारंभ एवं अन्य नगर निकायों में लैंड फिल साईट का चयन एवं कार्य प्रारंभ करने की समीक्षा बैठक समाहरणालय परिसर स्थित कार्यालय कक्ष में की गई।
इटाढी प्रखंड अंतर्गत खतिबा पंचायत में प्रस्तावित लैंड फिल साईट प्रगति की समीक्षा की गई एवं संबंधित पदाधिकारियों को कार्य में प्रगति लाने हेतु जरूरी दिशा निर्देश दिए गए।
डुमराव नगर परिषद अंतर्गत लैंड फिल साईट के स्थल निरीक्षण हेतु भूमि सुधार उप समाहर्ता डुमराव एवं संबंधित अंचलाधिकारी को स्थल निरीक्षण कर प्रतिवेदन देने हेतु निर्देशित किया गया।
ब्रह्मपुर नगर परिषद हेतु लैंड फिल साईट के संबंध में अंचलाधिकारी एवं नगर परिषद डुमरांव को स्थल चयन कर प्रतिवेदन देने का निर्देश दिया गया।
बक्सर एवं डुमरांव नगर परिषद में बस स्टैण्ड के निर्माण के संदर्भ में संबंधित पदाधिकारियों से समीक्षा की गई। बक्सर नगर परिषद अंतर्गत प्रस्तावित बस स्टैंड के स्थल को अतिक्रमण मुक्त कराने हेतु नियमानुसार कार्रवाई करने हेतु संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया।
इटाढ़ी बाजार अंतर्गत जल जमाव की समस्या पर चर्चा की गई एवं संबंधित पदाधिकारी को इसके निस्तारण हेतु जरूरी दिशा निर्देश दिए गए। साथ ही नगर परिषद अंतर्गत पार्कों को विकसित करने हेतु स्थल भ्रमण कर पार्कों के विकास हेतु उनकी आवश्यकताओं के संबंध में प्रतिवेदन देने हेतु कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद बक्सर को निर्देशित किया गया।

Related posts

दरभंगा:शिक्षा क्षेत्र में महत्वपूर्ण कदम: ”एक्स्ट्रा एज क्लब” और ”कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी केन्द्र” का किया गया उद्घाटन।

rktvnews

OPPO India ने Reno12 5G सीरीज़ लॉन्च की; AI फोन की उपलब्धता आसान बनाई।

rktvnews

हिंदी लेखकों का अनूठा सम्मान: ‘जिला नज़र’ ने प्रकाशित किया विशेष कैलेंडर।

rktvnews

मॉरीशस विश्वविद्यालय ने राष्ट्रपति को डॉक्टर ऑफ सिविल लॉ की मानद उपाधि से सम्मानित किया।

rktvnews

राजस्थान: जयपुर:राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेन्ट समिट-2024, अतिरिक्त जिला कलक्टर ने उद्यमियों से किया संवाद

rktvnews

सारण:परिवार नियोजन कार्यक्रम में उत्कृष्ट योगदान देने वाले चिकित्सकों और स्वास्थ्य कर्मियों को मिला पुरस्कार।

rktvnews

Leave a Comment