RK TV News
खबरें
Breaking Newsपर्यटन

उत्तराखंड:अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने पर्यटन विभाग को ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के तहत पर्यटन क्षेत्र में किए गए एमओयू की जल्द से जल्द ग्राउडिंग हेतु मिशन मोड पर कार्य करने के निर्देश दिए।

देहरादून/ उत्तराखंड 03 जनवरी।अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने पर्यटन विभाग को ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के तहत पर्यटन क्षेत्र में किए गए एमओयू की जल्द से जल्द ग्राउडिंग हेतु मिशन मोड पर कार्य करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने अधिकारियों को डेडिकेटेड फॉलोअप के साथ ही निवेशकों की सभी समस्याओं के जल्द निराकरण पर विशेष रूप से कार्य करने की नसीहत दी है।
सचिवालय में एसीएस राधा रतूड़ी ने उत्तराखण्ड ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के तहत विभिन्न कम्पनियों द्वारा पर्यटन विभाग से किए गए लगभग 47000 करोड़ रूपए के एमओयू की ग्राउंडिग की समीक्षा की। उन्होंने विभाग को निर्देश दिए कि एमओयू की ग्राउडिंग के लिए प्रत्येक प्रोजेक्ट के लिए डेडिकेटेड नोडल अधिकारियों को निवेशकों से लगातार फीडबैक लेकर उनकी धरातल स्तर से शासन के उच्च स्तर तक सहायता हेतु सदैव उपलब्ध रहना होगा।
उन्होंने कहा कि पर्यटन क्षेत्र राज्य की आर्थिकी की रीढ़ है, इसके विकास से ही राज्य में स्वरोजगार व रोजगार के मार्ग खुलेंगे और पलायन पर अंकुश लगेंगे। इस क्षेत्र में किया गया प्रत्येक एमओयू अत्यन्त महत्वपूर्ण है तथा सभी एमओयू को धरातल पर उतारने के लिए हर संभव प्रयास किया जाना चाहिए।
बैठक में सचिव विनय शंकर पाण्डेय, सचिन कुर्वे, एमडी सिडकुल रोहित मीणा एवं अपर सचिव पूजा गर्ब्याल सहित पर्यटन एवं उद्योग विभाग के उच्च अधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

बिहार के MSME इकोसिस्टम को सशक्त बनाने की दिशा में बड़ा कदम, उद्योग विभाग के सचिव ने हैदराबाद में की महत्वपूर्ण बैठकें।

rktvnews

भोजपुर: भीतरघात के शिकार हुए केंद्रीय मंत्री: धीरेंद्र सिंह

rktvnews

गढ़वा:उपायुक्त की अध्यक्षता में शिक्षा विभाग अंतर्गत संचालित कार्यों की जिला स्तरीय समीक्षा बैठक सम्पन्न।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने ओडिशा के भुवनेश्वर में पीएम आवास योजना के लाभार्थियों से बातचीत की।

rktvnews

पहला एमसीए बार्ज, एलएसएएम 7 (यार्ड 75) मुंबई में आईएनएस तूणीर पर तैनात किया गया।

rktvnews

गरीबों की जमीन की मांग को लेकर माले के नेतृत्व में प्रदर्शन।

rktvnews

Leave a Comment