RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

गोपालगंज:गणतंत्र दिवस समारोह, 26 जनवरी, 2024 के सफल आयोजन हेतु बैठक आयोजित।

गोपालगंज/ बिहार 03 जनवरी।जिला पदाधिकारी डाॅ0 नवल किशोर चौधरी की अध्यक्षता में समाहरणालय सभा कक्ष, गोपालगंज में गणतंत्र दिवस समारोह, 26 जनवरी, 2024 के सफल आयोजन हेतु बैठक आयोजित की गई।
सर्वप्रथम जिला पदाधिकारी द्वारा उपस्थित सदस्यों को, नव वर्ष की मंगलकामना सहित, स्वागत करते हुए बैठक की कार्यवाही प्रारम्भ की गयी। गणतंत्र दिवस समारोह को सरकारी समारोह बताते हुए इसके महत्व पर प्रकाश डाला गया। कार्यपालक पदाधिकारी, नगर परिषद् गोपालगंज को शहर के प्रमुख स्थलों की साफ-सफाई की व्यवस्था कराने तथा गोपालगंज की सभी सड़कों, गली-नाली, सार्वजनिक स्थलों, गली, गोलम्बर एवं चैराहा तथा गणमान्य व्यक्तियों की प्रतिमाओं तथा प्रतिमा-स्थलों एवं सरकारी भवनों के आस-पास स्थित कुड़ा-कचड़ा/बैनर एवं पोस्टर आदि की सफाई सुनिश्चित करने का निदेश दिया गया। समारोह के मुख्य स्थल मिन्ज स्टेडियम, गोपालगंज में विशेष रूप से सफाई, रंगाई-पोताई एवं साज-सज्जा की व्यवस्था करने हेतु कार्यपालक अभियंता, भवन निर्माण प्रमंडल, गोपालगंज, कार्यपालक पदाधिकारी, नगर परिषद, गोपालगंज एवं जिला नजारत उप समाहर्त्ता, गोपालगंज को निदेश दिया गया। राजकीय समारोह के अवसर पर मंच पर उपस्थित पदाधिकारियों को सरकारी ड्रेस कोड का अनुपालन पूरी दृढ़ता से करने का निदेश दिया गया।
बैठक में उपस्थित सदस्यों द्वारा प्रभात फेरी के समय ट्रेफिक जाम की समस्या से अवगत कराया गया। इस संबंध में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि प्रभात फेरी की निर्धारित अवधि में निर्धारित मार्गों में ट्रैफिक जाम समस्या का निदान सदर अनुमण्डल पदाधिकारी, गोपालगंज एवं सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, गोपालगंज तथा नगर थानाध्यक्ष, नगर थाना, गोपालगंज करना सुनिश्चित करेंगे।
झाॅंकी एवं परेड में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों के प्रथम, द्वितीय एव तृतीय श्रेणी में चयनित करनेवाले निर्णायक मण्डल में अपर समाहर्ता, गोपालगंज, अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी, गोपालगंज,अनंत कुमार, जिला पंचायत राज पदाधिकारी, गोपालगंज रहेंगे।
झाॅकी, परेड, पी0टी0, राष्ट्रगान एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कलाकारों को सांस्कृति कार्यक्रम में पुरस्कृत करने तथा प्रमाण पत्र उपलब्ध कराने का निर्णय लिया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम के अवसर पर शान्ति व्यवस्था कायम रखने हेतु पर्याप्त संख्या में पुलिस बल एवं दण्डाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति सुनिश्चित करने का निर्णय लिया गया तथा इसे पूरी दृढ़ता के साथ सम्पन्न कराने हेतु पुलिस अधीक्षक, गोपालगंज तथा सदर अनुमंडल पदाधिकारी, गोपालगंज को निदेश दिया गया।
गणतंत्र दिवस, दिनांक-26.01.2024 के अवसर पर शहर के सभी मांस एवं मछली की दुकाने बन्द रहेगी। इसके शत-प्रतिशत अनुपालन हेतु कार्यपालक पदाधिकारी, नगर परिषद, गोपालगंज अनुमंडल पदाधिकारी, गोपालगंज/हथुआ को निदेशित किया गया। सभी नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी एवं सभी ग्रामीण क्षेत्रों में संबंधित अंचल अधिकारी/थानाध्यक्ष उपर्युक्त निदेश का शत-प्रतिशत अनुपालन करना सुनिश्चित करेंगें।
विमर्शोपरान्त सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि अपराह्न 2.00 बजे से नागरिक बनाम पदाधिकारीगण के बीच फैन्सी क्रिकेट मैच (10-10ओवर का) का आयोजन सदर अनुमंडल पदाधिकारी, गोपालगंज एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, गोपालगंज के तत्वावधान में कराया जायेगा।
झंडात्तोलन के समय परेड निरीक्षण एवं सलामी के लिए वाहन की व्यवस्था हेतु जिला नजारत उप समाहर्त्ता, गोपालगंज/परिचारी प्रवर, गोपालगंज को निदेश दिया गया। यह भी निर्णय लिया गया कि मिन्ज स्टेडियम के गैलरी पर छात्रों/छात्राओं के बैठने के स्थान पर संबंधित अध्यापक निश्चित रूप से उपस्थित रहेंगे, जो उनपर सतर्क निगरानी रखेंगे ताकि समारोह कार्यक्रम के बीच कोई अव्यवस्था नहीं होने पाए। यदि किसी छात्र द्वारा किसी प्रकार की शरारत की जाती है तो संबंधित स्कूल के प्रधानाध्यपक के विरूद्ध आवश्यक कार्रवाई की जायेगी, साथ ही सदर अनुमण्डल पदाधिकारी, गोपालगंज एवं अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी, गोपालगंज को निदेश दिया गया कि संबंधित गैलरी पर अपने स्तर से पर्याप्त संख्या में दण्डाधिकारी की प्रतिनियुक्ति सुनिश्चित करेंगे।
उक्त बैठक में पुलिस अधिक्षक स्वर्ण प्रभात (भा0पु0से0), अपर समाहर्त्ता आशीष कुमार सिन्हा, अपर समाहर्त्ता आपदा प्रबंधन शाखा, अनुमंडल पदाधिकारी गोपालगंज डॉ0 प्रदीप कुमार, जिला पंचायत राज पदाधिकारी अनंत कुमार, जिला जन-सम्पर्क पदाधिकारी मंकेश्वर कुमार, वरीय कोषागार पदाधिकारी शशिकान्त आर्य तथा जिला अन्तर्गत पदाधिकारीगण आदि उपस्थित थे।

Related posts

रामगढ़:संघर्ष से सफलता की ओरः ममता कुमारी की प्रेरणादायक कहानी।

rktvnews

पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने याकूब मैथ्यू की पुस्तक सीकिंग द इनफिनिट का विमोचन किया।

rktvnews

भोजपुर एसपी भईया को छात्राओं और महिला बहनों ने बांधी राखियां।

rktvnews

डेमोक्रेसी से ‘इमोक्रेसी’ की ओर बदलाव पर राष्ट्रीय बहस की जरूरत है, भावना से प्रेरित नीतियां सुशासन के लिए खतरा हैं : उपराष्ट्रपति

rktvnews

भोजपुर: सुविज्ञ शिशु मंदिर में विद्यार्थियों के बीच प्रोजेक्ट प्रतियोगिता का आयोजन।

rktvnews

वजन घटाने वाली दवाओं (जीएलपी-1) की आपूर्ति श्रृंखला पर नियामक निगरानी।

rktvnews

Leave a Comment