RK TV News
खबरें
Breaking Newsजागरूकता

बड़हरा विधानसभा के सेमरिया पड़रिया, सिन्हा और सोहरा पहुंची विकसित भारत संकल्प यात्रा मोदी गारंटी गाड़ी।

आरा/भोजपुर 03 जनवरी।आज विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री मोदी की गारंटी वाली गाड़ी बड़हरा विधानसभा के विभिन्न पंचायतो अंतर्गत सिमरिया-पड़रिया, सिन्हा और सोहरा पहुंची। मोदी गारंटी गाड़ी को लेकर ग्रामीण जनता मे उत्साह और उल्लास देखने को मिला।
विकसित भारत संकल्प यात्रा का भाजपा जिला कार्यक्रम संयोजक जिला उपाध्यक्ष ई.धीरेन्द्र सिंह के नेतृत्व मे भोजपुर जिला के सभी पंचायतो मे कार्यक्रम को सफल किया जा रहा है।
बड़हरा विधानसभा के तीनो पंचायतो के लाभार्थी, आम जनता और भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा प्रधानमंत्री के 2047 तक विकसित देश बनाने के संकल्प को दोहराया गया। सभी ने संकल्प लिया कि प्रधानमंत्री के साथ हम सभी भारत को विकसित बनाएँगे। इस दौरान ई.धीरेन्द्र सिंह,संबंधित पंचायत के मुखिया, केन्द्र और राज्य सरकार के विभिन्न संस्थानों के पदाधिकारियों द्वारा केन्द्र सरकार की योजनाओ खासकर किसान समृद्धि योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्जवला योजना, आयुष्मान योजना, मुद्रा लोन,विश्वकर्मा योजना सहित अन्य सारी योजनाओ की विस्तृत जानकारी दी गई।
कृषि वैज्ञानिकों द्वारा ड्रोन से खेती करने की विधी एवं जीविका दीदीओ को ड्रोन प्रशिक्षण देने के बारे मे विस्तार से बताया गया।
कार्यक्रम मे इंजीनियर धीरेंद्र सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष संटू सिंह, मुखिया सुनील सिंह रामावतार सिंह, मुखिया धनजी साह, मंडल उपाध्यक्ष मिथिलेश सिंह,निशांत सिंह सेंगर सहित सैकडो़ ग्रामीण जनता और कार्यकर्ता थे।

Related posts

सीतामढी:बथनाहा प्रखंड में प्रखंड स्तरीय बाल सरंक्षण समिति एवं टास्क फोर्स की बैठक का आयोजन।

rktvnews

भोजपुर पुलिस ने प्रखण्ड प्रमुख पुत्र के हत्यारों की गिरफ्तारी हेतु एसआईटी किया गठित।

rktvnews

भोजपुर: कांग्रेस कार्यालय में मनाया गया राहुल गांधी का जन्मदिन।

rktvnews

भोपाल में बनेगा महाराणा प्रताप स्मारक मुख्यमंत्री चौहान ने किया शिलान्यास।

rktvnews

गोपालगंज: युवाओं को मतदाता बनने हेतु किया गया जागरूक।

rktvnews

राष्ट्रपति ने भारत स्काउट्स और गाइड्स के हीरक जयंती के समापन समारोह में भाग लिया।

rktvnews

Leave a Comment