RK TV News
खबरें
Breaking Newsसफलता की कहानी

नारायणपुर : प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना से शांति दीदी को मिला दो लाख रूपये।

नारायणपुर/छत्तीसगढ़ 03 जनवरी।प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना भारत सरकार द्वारा समर्थित एक जीवन बीमा योजना है। इस योजना का आरम्भ कोलकाता में 9 मई 2015 को भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किया था। भारत सरकार द्वारा समाज के गरीब और कम आय वर्ग के विकास के लिए एक नई जीवन बीमा योजना, प्रधान मंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना शुरू किया गया है। एक शुद्ध अवधि बीमा योजना के रूप में, प्रधान मंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना 18 से 50 वर्ष के आयु वर्ग के लोगों के लिए उपलब्ध है। प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना एक नवीकरण अवधि की बीमा पॉलिसी है, जो कि वार्षिक रूप से जीवन बीमा कवरेज प्रदान करती है। जिस व्यक्ति का बीमा किया गया है उस व्यक्ति की आकस्मिक निधन हो जाने पर बीमा कम्पनी उसके द्वारा नामित किये हुए निमिनी को 2 लाख रुपये की आर्थिक मदद दी जाती है। इस बीमा योजना की प्रीमियम दर अन्य बीमा पालिसी की तुलना में सबसे किफायती है। इसके लिए आपको 436 रूपए प्रीमियम देने होते हैं, ये प्रीमियम प्रति वर्ष के लिए मान्य है जिसकी समय सीमा 1 जून से 31 मई होती है। नवीन वर्ष में बीमा योजना का प्रमियम 436 रूपये दुबारा देना होता है। इस बीमा योजना का लाभ लेने के लिए आपको प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना फॉर्म भरकर आवेदन जमा करना होता है। इस योजना में आवेदन करने के 45 दिन के बाद बीमा कंपनी द्वारा प्रीमियम चालू कर दिया जाता है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा विकसीत भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इसी के तहत् ग्राम पंचायत छोटेडोंगर में आयोजित विकसीत भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम शिविर में शांति पति स्व. आदित्य को प्रधानमंत्री मंत्री जीवन ज्योति योजना के तहत् उनके पति का बीमा राशि 2 लाख रूपये का चेक द्वारा प्रदाय किया गया। इसके लिए शांति दीदी द्वारा प्रधानमंत्री को धन्यवाद ज्ञापित किया गया है।

Related posts

उपराष्ट्रपति ने कहा कि भारत भूमि, आकाश, समुद्र और अंतरिक्ष के क्षेत्र में ‘अग्रणी राष्ट्रों की पंक्ति’ में खड़ा है।

rktvnews

फुटाब के अध्यक्ष के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल महामहिम राज्यपाल से पटना में मिला!विश्वविद्यालयों की स्वायत्तता बरकरार रहेगी:कुलाधिपति राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर

rktvnews

13 जुलाई को विधान सभा मार्च के दौरान पुलिसिया कार्रवाई में घायल पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का कुशलछेम लिया भाजपा भोजपुर प्रतिनिधी मण्डल ने।

rktvnews

नई दिल्ली:वरिष्ठ पत्रकार को विश्व हिंदी परिषद द्वारा विश्व हिन्दी सेवा सम्मान।

rktvnews

भोजपुर: डीएम और एसपी ने गृह रक्षकों की बहाली में प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारियों के साथ की संयुक्त ब्रीफिंग।

rktvnews

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री ने परिवहन विभाग के अन्तर्गत सम्भागीय निरीक्षक (प्राविधिक) पद पर नियुक्त अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए।

rktvnews

Leave a Comment