RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

भोजपुर:साल के प्रथम दिन हजारो भक्तो ने मां आरण्य देवी का दर्शन कर लिया आशीर्वाद।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)01 जनवरी।नव वर्ष के प्रथम दिन आज मां आरण्य देवी के मंदिर में दर्शन को श्रद्धालु-भक्तों का जनसैलाब उमड़ा। हजारों की संख्या में भक्तों ने देवी का दर्शन और पूजन कर नववर्ष की शुरुआत की। प्रातः काल से ही महिला-पुरुष भक्तों की लंबी कतार लगी रही। मंदिर ट्रस्ट के मीडिया प्रबंधक कृष्ण कुमार ने बताया की नववर्ष को लेकर सुबह 5 बजे मां की प्रातः आरती हुई। मौके पर हजारो की संख्या में भक्तो ने मां के मंदिर में मत्था टेका और आशीर्वाद लिया। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर महिला-पुरुष पुलिस कर्मी की तैनाती की गई थी। महिला सहयोगी टीम भी मुस्तैद रही। श्रद्धालु भक्तों की सुविधा के लिए ट्रस्ट के मुख्य संरक्षक भीम सिंह भवेश, सचिव अरविंद कुमार पांडेय, कोषाध्यक्ष श्रवण कुमार जलान, संतोष कुमार सिंह, गजेंद्र सिंह, राजू मेहता, अशोक कुमार सिंह, रुपेश कुमार, पुजारी संजय कुमार मिश्र, मनोज कुमार पांडेय, भीम पांडेय, राजीव रंजन, नवीन प्रकाश, नरेश प्रसाद, आलोक अंजन, जेपी यादव, अमित कुमार उर्फ भोलू, सोनू कुमार प्रिंस कुमार, रविशंकर चौधरी, मुकेश पोद्वार समेत अन्य पदाधिकारी, सदस्यगण और ट्रस्ट के स्टाफ काफी सक्रिय दिखें। श्रद्धालु भक्तों के बीच प्रसाद का वितरण होता रहा।संध्या समय मां के मंदिर में खीर का भोग लगा।काफी संख्या में भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया।
ऐसे ही आरा के रमना मैदान के महावीर मंदिर ,सिद्धनाथ मंदिर, बुढ़िया माई मंदिर ,शिवगंज दुर्गा मंदिर में भी श्रद्धालु भक्तों की भीड़ लगी रही और लोग दर्शन कर आराध्य देव का आशीर्वाद प्राप्त किया।
वही वीर कुंवर सिंह मैदान में मेला जैसा माहौल बना रहा। लोग खेलकूद से लेकर खाने-पीने में व्यस्त रहे। सबसे ज्यादा युवा युवतियों की भीड़ देखी गई।

Related posts

कोलगेट ने उत्तर प्रदेश सरकार के साथ महत्वपूर्ण साझेदारी की शुरुआत की।

rktvnews

भोजपुर:वरीय नागरिक दिवस पर उन्हें सम्मान देने के लिए किया गया‌ जागरूक:अधिवक्ता डा शशिकांत

rktvnews

मध्यप्रदेश:स्वच्छता की पहली पाठशाला, हमारा घर : राज्यपाल

rktvnews

सीमा शुल्क मंजूरी सुविधा समिति की बैठक ने हितधारकों के विश्वास को मजबूत किया।

rktvnews

भोजपुर:राजनीति की शुद्धि ही दीनदयाल जी की प्रेरणा है : आचार्य भारतभूषण

rktvnews

बिहार:भोजपुर:उदयमान भास्कर को अर्घ्य देकर अनुष्ठान का हुआ समापन।

rktvnews

Leave a Comment