RK TV News
खबरें
Breaking Newsजागरूकता

मोतीहारी:ज़िला स्तरीय बाल पंचायत – हमारा दरबार का आयोजन।

मोतीहारी/बिहार 26 दिसंबर।चकिया प्रखंड मुख्यालय स्थित ट्राइसम भवन में ज़िला स्तरीय बाल पंचायत – हमारा दरबार (बच्चों का सीधा संवाद नीति निर्धारकों के साथ) का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम महिला एवं बाल विकास निगम, समाज कल्याण विभाग यूनिसेफ के सहयोग से बाल रक्षा भारत सेव द चिल्ड्रेन द्वारा संचालित उड़ान परियोजना के तहत आयोजित किया गया।
इस अवसर पर सहायक समाहर्ता ऋतुराज प्रताप सिंह को बाल पंचायत में तैयार 14 सूत्री मांग पत्र प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर सहायक समाहर्ता श्री सिंह ने कहा कि बाल विवाह, बाल श्रम, दहेज प्रथा हमारे समाज का बहुत ही जटिल समस्या है इसके लिए सबसे पहले अपने परिवार में आवाज उठाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि आप अकेले ही आवाज उठाइए आपकी आवाज दूर तक सुनाई देगी, आपके अंदर वह जज़्बा है आप कुछ अच्छा कर सकते हैं। समाज को सुधारने में किशोर किशोरी की अहम भूमिका है। उन्होंने बच्चों के द्वारा जो बाल श्रम, बाल विवाह, पर्यावरण संरक्षण, जलवायु परिवर्तन से संबंधित जो पेंटिंग बनाया गया है वह काफी सराहनीय है और इसके लिए आपको बहुत-बहुत धन्यवाद देते हैं।
इस अवसर पर बाल विकास विकास परियोजना पदाधिकारी चकिया और पीपरा कोठी श्वेता ने कहा की बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम का संचालन किया जा रहा है। उन्होंने कन्या उत्थान सहित संबंधित अन्य योजनाओं के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि बच्चे देश के भविष्य हैं इनको सही से संवारने और सजाने का काम हम सभी को करना चाहिए। इस अवसर पर प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी तरुण कुमार पाण्डेय ने कहा कि शिक्षा शेरनी का दूध है जो पियेगा वह दहाड़ेगा। उन्होंने बच्चों को मार्गदर्शन दिया कि आप भी पढ़िए अच्छे से और अपने पैर पर खड़ा होकर गार्जियन को दिखलाइए। दहेज और बाल विवाह जैसी कुप्रथा अपने समाप्त हो जाएगा।
इस अवसर पर गीतांजलि कुमारी, नाज़िया बेगम, मौसमी कुमारी, गुड़िया कुमारी, गुंजा कुमारी, सहित अन्य बच्चों ने समाज में फैली कुरीतियों के खिलाफ अपनी बात रखी। वही दहेज प्रथा में खिलाफ बरमदिया किशोरी समूह के द्वारा एक जीवंत नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया गया, जिसे अधिकारियों ने काफी सराहा।
बच्चों के द्वारा सहायक समाहर्ता को सौपे गए मांग पत्र में बाल श्रम मुक्त पंचायत बनाई जाए, बाल विवाह मुक्त पंचायत हो, विद्यालयों में स्वच्छ जल की व्यवस्था हो, जन वितरण प्रणाली के दुकान में चावल गेहूं के अतिरिक्त चीनी ,सरसों तेल, नमक इत्यादि की व्यवस्था सुनिश्चित हो, विद्यालय में शत प्रतिशत बच्चों की उपस्थित सुनिश्चित करने के लिए जनप्रतिनिधियों को जवाबदेह बनाई जाए , बाल विकास के लिए बाल हितैषी पंचायत का निर्माण हो सहित 14 मांग शामिल था।
बाल पंचायत- हमारा दरबार का संचालन उड़ान परियोजना के जिला समन्वयक हामिद रजा ने किया, वही धन्यवाद ज्ञापन बाल विकास परियोजना पदाधिकारी श्वेता ने की।

Related posts

गौरव चोपड़ा ने को-एक्टर करुणा पांडे संग बॉन्डिंग का किया खुलासा: “हमारी दोस्ती ‘चाय या कॉफी’ बहस से शुरू हुई”।

rktvnews

जयपुर:घरेलू एलपीजी के दुरुपयोग व कालाबाजारी पर जिला रसद अधिकारी का बड़ा एक्शन।

rktvnews

रायपुर:मंत्रिपरिषद के निर्णय।

rktvnews

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री ने भारत के प्रथम सी डी एस जनरल बिपिन रावत की पुण्यतिथि के अवसर पर उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

rktvnews

मध्यप्रदेश:1 लाख 85 हजार से अधिक लोगों पर हुई प्रतिबंधात्मक कार्यवाही 2 लाख 69 हजार 297 लाइसेंसी शस्त्र जमा कराये गये।

rktvnews

भोजपुर:मैट्रिक व इंटर परीक्षा में अव्वल अंक धारी छात्राओं का हुआ सम्मान।

rktvnews

Leave a Comment