RK TV News
खबरें
Breaking Newsशिक्षा

बलिया:वीर बालक शहादत दिवस पर चित्रगुप्त हाई स्कूल छिब्बी में कार्यक्रम आयोजित।

बलिया/उत्तरप्रदेश 26 दिसंबर।आज चित्रगुप्त हाईस्कूल छिब्बी विद्यालय पर गुरु गोविन्द सिंह के दोनों वीर पुत्रो के शहादत दिवस पर विद्यालय के प्रबंधक पंकज श्रीवास्तव की अध्यक्षता में कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस अवसर पर साहित्य उन्नयन संघ के अध्यक्ष दिलीप चौहान बागी गाजीपुर से मुख्य अतिथि के रूप में पधारे थे। तारकेश्वर जी विशिष्ट अतिथि के रूप में पधारे थे। कार्यक्रम का संचालन डॉ आदित्य कुमार अंशु ने किया। सबसे पहले दीप प्रज्वलित कर मा सरस्वती का पूजन अर्चन किया गया। विद्यालय की छात्राओं ने सरस्वती वन्दना कर कार्यक्रम की शुरुआत की। मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथि को प्रबन्धक ने सम्मान किया। अंशु जी ने अपनी रचनाओं के द्वारा अतिथिगणो का आतिथ्य सत्कार किया। जोरावर सिंह, फतेह सिंह के शहादत को याद करते हुए बच्चों ने अपने विचार व्यक्त किये। जिसमें पलक यादव, सोनी पुष्पक,अतुल यादव, सोनी चौहान, अंजली चौधरी, कुमकुम यादव, रीमा चौहान, नन्दनी प्रजापति, रवि चौहान, अक्षिता, कनक आदि ने अपने विचार व्यक्त किये। इस अवसर पर रोमित हिमकर, डा आदित्य कुमार अंशु, पंकज श्रीवास्तव,प्रीति जी, रीतू सिंह, मनीषा जी, सतीश गुप्ता, हरेराम जी,जयराम जी, रेनू प्रजापति, दिनेश जी आदि वक्ताओं ने अपने विचार व्यक्त किये। मुख्य अतिथि दिलीप चौहान बागी ने अपनी रचनाओं से शहीदो को याद करते हुए शमा बाँध दिया। तारकेश्वर जी ने कविता के माध्यम से शहीदों को याद किया। डॉ आदित्य कुमार अंशु ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि आज जोरावर सिंह, फतेहसिंह का शहादत दिवस है। भूपेंद्र दत्त क्रांतिकारी की पुण्यतिथि तथा सुभाष चन्द्र बोस की पत्नी एमिनी शैकल की जयंती है। देश समाज के लोग इन वीरों को भूलते जा रहे है। शहीद उधम सिंह की जयंती पर और जाने अनजाने सभी शहीदों को नमन करते है। कार्यक्रम के अंत में प्रबंधक पंकज श्रीवास्तव ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।

Related posts

बाल दिवस विशेष: बच्चों में छिपा है देश का उज्ज्वल भविष्य।

rktvnews

पीयूष गोयल ने सिलिकॉन वैली के उद्यमियों और उद्यम पूंजीपतियों से मुलाकात की।

rktvnews

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने चंद्रशेखर आजाद को उनकी पुण्यतिथि पर विनम्र वंदन किया।

rktvnews

मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के तहत त्रिभुआनी मे स्वतंत्रता सेनानी बिहारी सिंह के आँगन से मिट्टी एकत्रित कर परिजनो को सम्मानित किया गया।

rktvnews

प्रेस दिवस विशेष:पक्षपातपूर्ण रिपोर्टिंग प्रेस की गरिमा के लिए खतरनाक।

rktvnews

बागपत:जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने बागपत तहसील संपूर्ण समाधान दिवस में जनसामान्य की सुनी समस्याएं।

rktvnews

Leave a Comment