RK TV News
खबरें
Breaking Newsप्रशिक्षण

नारनौल:सेंट जॉन रेडक्रॉस भवन नारनौल में चल रहे पांच दिवसीय जेआरसी प्रशिक्षण शिविर संपन्न।

नारनौल/महेंद्रगढ़ 23 दिसंबर। भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी के तत्वाधान एवं उपायुक्त एवं जिला रेडक्रॉस समिति की अध्यक्षा मोनिका गुप्ता के मार्गदर्शन में सेंट जॉन रेडक्रॉस भवन नारनौल में चल रहे पांच दिवसीय जेआरसी प्रशिक्षण शिविर के अंतिम दिन शुक्रवार को रेडक्रॉस सचिव महेश गुप्ता ने प्रशिक्षण शिविर के दौरान हुई प्रतियोगिताओं में अव्वल रहे प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया।
इससे पूर्व शिविर के प्रातः कालीन सत्र में जिला उपभोक्ता आयोग से प्रदीप कुमार ने उपभोक्ताओं के अधिकारों के बारे में जागरूक करते हुए कहा कि उपभोक्ता को सामान खरीदते हुए एक्सपायरी डेट अवश्य देखते हुए पक्का बिल जरूर लेना चाहिए। कैंप के चीफ कंट्रोलर प्राचार्य ब्रह्मप्रकाश दहिया की अध्यक्षता में प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें डॉ सीएस वर्मा द्वारा चार राउंड में प्रतियोगिता का संचालन किया। पीएम श्री अटेली के अंतिम और मुस्कान की टीम प्रथम, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक नीरपुर के अतर सिंह और पीयूष की टीम द्वितीय रही तथा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक बाछोद के राहुल और समीर और मॉडल संस्कृति स्कूल नारनौल के योगेश और हर्ष की टीम संयुक्त रूप से तृतीय स्थान पर रही। प्रवक्ता भूपसिंह भारती और सुभाष सोनी ने स्कोरर की भूमिका निभाई तथा सरताज सिंह ने टाइमर की भूमिका निभाई।
इस प्रतियोगिता में लड़कियों में बेस्ट जेआरसी पीएम श्री अटेली की छात्रा सोनी और मॉडल संस्कृति स्कूल नारनौल के छात्र भव्य को लड़कों में बेस्ट जेआरसी चुना गया। प्रवक्ता भूपसिंह भारती ने सचिव के सामने पांच दिवसीय प्रशिक्षण शिविर की रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए साहित्यकार भूपसिंह भारती ने रेडक्रॉस संस्था के नारे स्वास्थ्य, सेवा और मित्रता पर, उद्देश्यों, कार्यों पर अपनी कुंडलियों के द्वारा प्रकाश डाला। संचालन प्रवक्ता सीएस वर्मा द्वारा किया गया। अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में ब्रह्मप्रकाश दहिया ने शिविर को सफल बनाने के लिए सभी का आभार जताया।
इस अवसर पर डॉ एस पी सिंह, पवित्रा यादव, मनीषा कुमारी, सुभाष सोनी, सरताज सिंह, अंजना, शारदा यादव, बबीता चावला, नीतू पुनिया, अगेंदर, सुभाष गुप्ता, विजयपाल, सत्यवीर सिंह, शोभा बलवान शर्मा, राजकुमार व्यास, ओमप्रकाश व रेखा सहित विभिन्न स्कूलों से जेआरसी काउंसलर्स मौजूद रहे ।

Related posts

देवघर:जिलावासियों की सुविधा हेतु सिविल सर्जन द्वारा C-Arm मशीन का किया गया शुभारंभ।

rktvnews

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की शहादत की 76 वीं वर्षगांठ पर उनके प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि।

rktvnews

विधि एवं न्याय मंत्रालय के राज्य मंत्री के नेतृत्व में भारतीय प्रतिनिधिमंडल ने यूनाइटेड किंगडम का दौरा किया।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 24 दिसंबर 25

rktvnews

मणिपुर से बिहारी छात्रों की सकुशल वापसी को लेकर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार गंभीर! इंडिगो के विमान से कल सुबह छात्रों को पटना वापस लाया जायेगा।

rktvnews

रायपुर : रक्षा मंत्रालय के अधिकारियों ने किया दंतेवाड़ा के विकास कार्यों का अवलोकन।

rktvnews

Leave a Comment