RK TV News
खबरें
Breaking Newsराहत

बागपत:शीत लहर के दृष्टिगत गरीब असहाय व्यक्तियों को किए गए कंबल वितरित।

बागपत/उत्तर प्रदेश 22 दिसम्बर।राहत आयुक्त उत्तर प्रदेश के माध्यम से प्रदेश में अत्यधिक ठण्ड एवं शीतलहरी से उत्पन्न होने वाली समस्याओं के दृष्टिगत निराश्रित एवं असहाय तथा कमजोर वर्ग के असुरक्षित व्यक्तियों को राहत प्रदान करने के निर्देश दिये गये है। शीतलहरी के दृष्टिगत जिला आपदा प्रबध्ंन प्राधिकरण बागपत द्वारा शीतलहरी के दौरान ‘क्या करें-क्या न करें एडवाइजरी प्रेषित की गयी है।
जिसके क्रम में जिला आपदा प्रबधन बागपत दुआर शीतलहरी के दौरान जनपद में 1070 कम्बल वितरण किये गए जिसके क्रम में आज बागपत विधायक योगेश धामा ने 236 कंबल गरीब असहाय व्यक्तियों को वितरित किए, जनपद मे 20 रैनबसेरा क्रियाशील है, इन रैन बसेरों में लगभग 250 व्यक्तियों के निःशुल्क ठहरने की व्यवस्था है जिसमें महिला पर पुरुष के रैन बसेरा की अलग-अलग व्यवस्था की गई है। जनपद में अब लगभग 75 स्थानो पर अलाव जलाये जाने हेतु चिन्हित किये गये है, जिसमें से अब 45 स्थलों पर प्रतिदिन अलाव जलवाये जा रहे हैं।
जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह द्वारा शीतलहरी के दौरान कम्बल वितरण, अलाव जलाये जाने एवं शेल्टर होम की व्यवस्था सुनिश्चित किये जाने हेतु समस्त तहसीलों/संबंधित विभागों को विस्तृत निर्देश प्रेषित किये गये है। शीतलहरी एवं पाला से बचाव के संबंध में ‘‘क्या करें, क्या न करें‘‘ एडवाइजरी को सोशल मीडिया, प्रिन्ट एवं इलेक्ट्रानिक मीडिया के माध्यम से प्रचार-प्रसार कराये जाने हेतु प्रेषित किया गया है।
शीत लहर से बचाव हेतु एडवाइजरी
सामान्य निर्देश- कोयलें की अंगीठी/मिट़टी तेल का चूल्हा/हीटर इत्यादि का प्रयोग करते समय सावधानी बरतें तथा कमरें में शुद्ध हवा का आवागमन/वेंटिलेशन/वायु-संचार बनायें रखें। ठंड लगने के लक्षणों जैसे हांथ-पांव सुन हो जाना, हांथ पैरे की उंगलियों में सफेद या नीले रंग के दाग उभर आने पर नजदीकी अस्पताल से सम्पर्क करें। शरीर को गर्म रखने के लिए पोषक आहार जैसे सूखें फल, खजूर, चाय, कॉफी, सूप आदि का सेवन करें। हाइपोथर्मिया (शरीर के असामान्य तापमान) के लक्षण जैसे याददास्त का कमजोर पड़ना, असीमित ठिठुरना, सुस्ती, थकान, तुतलाना तथा कार्य में भटकाव इत्यादि के लक्षणों महसूस होने पर तुरन्त डॉक्टर से सम्पर्क करें। शरीर को गर्मी प्रदान करने के लिये स्वस्थ भोजन खाएं एवं पीने के लिये गैर-मादक पेय पदार्थ का प्रयोग करें। मौसम और आपातकालीन प्रतिक्रिया की जानकारी के लिए सभी मीडिया स्रोतों के माध्यम से निगरानी रखें।
यातायात हेतु निर्देश – गन्ना तथा भूसा ढोने वाले गाडियों जैसे-ट्रॉली, ट्रक, बैलगाड़ी पर क्षमता से अधिक गन्ना न लादें। सर्दियों में गाड़ियों में फॉग लाईट का इस्तेमाल करें। गाडियों आगे व पीछे रेडियम पट्टी का प्रयोग करें। भार ढोने वाले वाहन के चालक इस बात का विशेष ध्यान रखें कि पीछे से आ रही एम्बुलेंस को रास्ता दें। वाहन में हमेशा प्राथमिक उपचार किट अवश्य रखें। शॉल व कम्बल ओढ़कर वाहन न चलायें। दोपहिया वाहन चालक शीतलहरी/ठंड में बहुत आवश्यक होने पर ही घर से वाहन लेकर बाहर निकलें, दोपहिया वाहन चालक शीतलहरी/ठंड में बाहर निकलते समय गर्म कपडे, दस्ताने, चश्मा, हेलमेट पहन कर निकलें। दोपहिया वाहन चालक शीतलहरी में वाहन को धीमें चलायें इससे खुद के साथ-साथ दुसरों को भी सुरक्षित रख सकते है।
इस अवसर पर उप जिलाधिकारी बागपत निकेत वर्मा उपस्थित रहे।

Related posts

सबलगढ़-करौली को जोड़ने वाले 3 कि.मी. लंबे हाई लेवल ब्रिज का लोकार्पण।

rktvnews

सारण:जिलाधिकारी ने सोनपुर मेला प्रांगण होने वाले मेगा ऋण शिविर में ऋण वितरण के लिए बैंकों के द्वारा की जा रही तैयारीयों की समीक्षा की।

rktvnews

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ: शताब्दी वर्ष की यात्रा और समाज में सार्थक योगदान।

rktvnews

रक्षा मंत्री सैन्य और सैन्य तकनीकी सहयोग पर भारत-रूस के अंतर-सरकारी आयोग की 21वीं बैठक में भाग लेने के लिए रूस का दौरा करेंगे।

rktvnews

बागपत :उच्च न्यायालय न्यायाधीश ने खेकड़ा जिला कारागार का किया निरीक्षण!बंदियों से की मुलाकात जानी उनकी समस्या।

rktvnews

देवघर :मंत्री हफीजुल हसन की उपस्थिति में राजकीय बैद्यनाथ महोत्सव, 2026 का हुआ भव्य समापन।

rktvnews

Leave a Comment