RK TV News
खबरें
Breaking Newsशिक्षा

एमडीजे विद्यालय में विज्ञान प्रदर्शनी की तैयारी जोरों पर।

विज्ञान प्रदर्शनी की विद्यार्थियों की तैयारियों की एक झलक

आरा/ भोजपुर 22 दिसंबर।एमडीजे पब्लिक स्कूल लोहई टोला अमरपुरी सोनवर्षा में 24 दिसंबर दिन रविवार को आयोजित होने वाले विज्ञान प्रदर्शनी की तैयारी विद्यालय में जोर-शोर से चल रही है। बताया गया की प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी कक्षा नर्सरी से लेकर कक्षा 12 तक की छात्र-छात्राएं इस प्रदर्शनी में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रही हैं। अलग-अलग कक्षा की अलग-अलग छात्र छात्राओं ने इंग्लिश, मैथमेटिक्स, हिंदी, इतिहास, भूगोल, नागरिक शास्त्र, जीव विज्ञान, जंतु विज्ञान, वनस्पति शास्त्र, कला, आर्ट एंड क्राफ्ट, शारीरिक शिक्षा, खेल इत्यादि सहित कुल18 विषयों में अलग-अलग स्वचालित मॉडल्स, प्रोजेक्ट्स,चार्ट पेपर इत्यादि तैयार किए हैं जो निश्चित रूप से दर्शकों एवं अभिभावकों को मंत्रमुग्ध करने का काम करेगी।

विद्यालय निदेशक डॉ नंद कुमार सिंह

इस विषय पर बातचीत के क्रम में विद्यालय के निदेशक डॉ नंदकुमार सिंह ने बताया कि यह विद्यालय का 14वां विज्ञान प्रदर्शनी है जिसमें सभी कक्षाओं के कुल 1500 बच्चे प्रतिभाग कर रहे हैं। इसके लिए बच्चों में प्रतिस्पर्धा की भावना जागृत की गई है ताकि बच्चे एक से बढ़कर एक स्वचालित मॉडल तैयार कर अपनी वैज्ञानिक सोच को एक नया आयाम देते हुए अपने लिए उज्जवल भविष्य का मार्ग प्रशस्त कर सकें। उन्होंने कहा की यह कहने में कोई अतिशयोक्ति नहीं होगी कि बच्चों द्वारा बनाई गई एक से बढ़कर एक कलाकृतियां लोगो को आश्चर्यचकित करते हुए मंत्रमुग्ध करने का काम करेगी। इस प्रदर्शनी में विद्यालय के प्राचार्य, सभी शिक्षक एवं शिक्षिकाओं समेत समस्त स्टाफ बच्चों की सहायता करते हुए अहम भूमिका निभा रहे हैं।

Related posts

भोजपुर:पर्यावरण संरक्षण जागरूकता को ले साईकिल रैली।

rktvnews

गिरीडीह:उपायुक्त ने जिला अंतर्गत अनटाइड फंड, विशेष केंद्रीय सहायता (SCA ), डीएमएफटी के तहत कार्यान्वित योजनाओं की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को जमीनी स्तर पर कार्य करने का दिया निदेश।

rktvnews

हम “गुट” 41 में 39 नेता हमारे साथ,सिर्फ परिवारवाद और पिता पुत्र की पार्टी नहीं बनने देंगे!दिल्ली जाकर भाजपा नेताओं से करेंगे मुलाकात और पार्टी पर करेंगे दावा:राजेश निराला यादव

rktvnews

केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया ने जापानी चिकित्सा उपकरण कंपनियों के प्रतिनिधियों के साथ बातचीत की

rktvnews

बिहार:पुनौरा धाम में माता जानकी मंदिर का पुनर्विकास कार्य भव्य ढंग से करायें :मुख्यमंत्री

rktvnews

जिलाधिकारी ने पांच व्यक्तियों को चौकीदार पद पर कार्य करने हेतु नियुक्ति पत्र का वितरण किया।

rktvnews

Leave a Comment