RK TV News
खबरें
Breaking Newsपर्यटन

काशी तमिल संगमम द्वितीय के तमिल छात्र समूह ने सारनाथ का भ्रमण किया।

वाराणसी/उत्तर प्रदेश 19 दिसंबर।काशी तमिल संगमम II प्रतिनिधिमंडल समूह, जिसमें तमिलनाडु के छात्र शामिल हैं, ने सोमवार को चार प्रमुख बौद्ध तीर्थ स्थलों में से एक, सारनाथ का भ्रमण किया और इसके सदियों पुराने इतिहास और विरासत के बारे में जानकारी प्राप्त की। वे 249 ईसा पूर्व में सम्राट अशोक द्वारा स्थापित धमेक स्तूप और 1931 में श्रीलंकाई महाबोधि सोसायटी द्वारा निर्मित मूलगंध कुटी विहार मंदिर देखने गए। छात्र भारत के राष्ट्रीय प्रतीक, अशोक स्तंभ को देखकर मंत्रमुग्ध हो गए।
बाद में शाम को, समूह ने वाराणसी में एक सांस्कृतिक कार्यक्रम और गंगा तट पर क्रूज यात्रा के लिए इकट्ठा हुए। क्रूज यात्रा के दौरान उन्हें घाटों की विशेषताएं बताई गई।
काशी तमिल संगमम का दूसरा चरण 30 दिसंबर 2023 तक जारी रहेगा। पिछले साल, काशी तमिल संगमम का पहला चरण 16 नवंबर से 16 दिसंबर 2022 तक आयोजित किया गया था। तमिलनाडु के विभिन्न हिस्सों से यात्रा करते हुए व जीवन के विभिन्न क्षेत्रों का प्रतिनिधित्व करते हुए लगभग 1400 (प्रत्येक समूह में 200 व्यक्ति, कुल 7 समूह) लोगों की इस समारोह में शामिल होने की उम्मीद है। काशी प्रवास के दौरान वे अपने यात्रा कार्यक्रम के अनुसार प्रयागराज और अयोध्या भी जायेंगे।

Related posts

राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के श्रम एवं रोजगार सचिवों की दो दिवसीय बैठक उत्तर प्रदेश के आगरा में संपन्न हुई।

rktvnews

मुजफ्फरपुर:एमडीडीएम कॉलेज में ज़िला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी की अध्यक्षता में स्वीप कार्यक्रम आयोजित।

rktvnews

भोजपुर:एस बी कालेज में बास्केटबॉल प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों का किया गया चयन।

rktvnews

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री से पुरोला विधानसभा से आए प्रतिनिधि मंडल ने की मुलाकात।

rktvnews

भोपाल के भोजपाल साहित्य संस्थान की हास्य व्यंग्य गोष्ठी संपन्न।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 07 अप्रैल 25

rktvnews

Leave a Comment