RK TV News
खबरें
Breaking Newsशिक्षा

जवाहर नवोदय विद्यालय कनीना में एलुमिनी मीट कार्यक्रम आयोजित।

कनीना/नारनौल 18 दिसंबर। जवाहर नवोदय विद्यालय करीरा में प्राचार्य राजीव कुमार सक्सेना की अध्यक्षता में गतदिवस एलुमिनी मीट 2023 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर उप प्राचार्य प्रताप सिंह मौजूद थे।
इसमें 60 पूर्व छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।
मुख्य अतिथि ने संबोधित करते हुए कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रमों से विद्यार्थियों को बहुत कुछ सीखने का मौका मिलता है। उन्होंने कहा कि स्कूल के विद्यार्थियों को सफलता के लिए पूर्व विद्यार्थियों से प्रेरणा लेनी चाहिए।
प्राचार्य राजीव कुमार सक्सेना ने पूर्व विद्यार्थियों का अभिनंदन किया गया। उन्होंने कहा कि नवोदय के विद्यार्थी सदा ही प्रतिभावान रहे हैं। किसी भी क्षेत्र में उनका नाम सुनहरे अक्षरों में सबसे आगे मिलता है। उन्होंने पूर्व छात्रों को अपने जीवन के अनुभव सांझा किए और वर्तमान विद्यार्थियों को जीवन में सफलता पाने के टिप्स बताए ।
इस मौके पर विद्यालय के विद्यार्थियों ने रंगारंग कार्यकम की प्रस्तुति दी।
इस अवसर पर पूर्व विद्यार्थी नित्यानंद, हवा सिंह, डा. जसवंत, अभय सिंह, सुमेर सिंह, सुनीता सांगवान व पूर्व विद्यार्थियों ने अपने अनुभव साझा किए।
इस अवसर पर समस्त कर्मचारी तथा बाहर से आए अतिथि मौजूद थे।

Related posts

अररिया:PK ने अररिया में BJP पर किया बड़ा हमला, बोले – मुसलमानों को डरने की जरूरत नहीं है, ये देश किसी के बाप का नहीं, पिछले तीन साल में CAA-NRC के तहत किस हिंदू को नागरिकता दी गई और किस मुसलमान को देश से निकाला गया?

rktvnews

उत्तर प्रदेश: बागपत:जिलाधिकारी ने मवीकला आयुष्मान आरोग्य मंदिर का किया निरीक्षण।

rktvnews

छत्तीसगढ : आज के छात्र ही कल के नागरिक, स्वामी विवेकानंद के विचारों से प्रेरित हों युवा: राज्यपाल, रमेन डेका

rktvnews

उज्जैन:भोले-शंभू भोलेनाथ के जयकारों से गुंजायमान के साथ निकली भगवान महाकालेश्वर की भाद्रपद माह के प्रथम सोमवार की पंचम सवारी।

rktvnews

पटना:गिरते भूजल स्तर तथा हीट वेव को लेकर युद्धस्तर पर तैयारियां शुरू कर दें अधिकारी: संयुक्त सचिव, आपदा प्रबंधन विभाग

rktvnews

दिव्यांगों को सशक्त बनाना: डीईपीडब्ल्यूडी ने लखनऊ में प्रशिक्षकों के लिए पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया।

rktvnews

Leave a Comment