RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिर्वाचन

नवादा :निर्वाचक सूची प्रेक्षक-सह-आयुक्त मगध प्रमंडल,मयंक बरबड़े द्वारा विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2024 के अवसर पर सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों एवं निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी/सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी के साथ द्वितीय भ्रमण समीक्षात्मक बैठक।

नवादा/बिहार 15 दिसंबर।मयंक बरबड़े निर्वाचक सूची प्रेक्षक-सह-आयुक्त मगध प्रमंडल, गया द्वारा विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2024 के अवसर पर सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों एवं निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी/सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी के साथ द्वितीय भ्रमण समीक्षात्मक बैठक हुई। उन्होंने कहा कि सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दल अपने स्तर से जिले के सभी 1795 मतदान केन्द्रों पर बीएलए प्रतिनियुक्त करें। अभी जिले में आरजेडी के द्वारा 1179 बीजेपी-1444 और जदयू-94 बीएलओ की नियुक्ति की गयी है।
उन्होंने कहा कि घर-घर जाकर बीएलओ सर्वे करेंगे। मतदाता सूची में नाम जोड़ने के बाद ईपीक कार्ड पोस्ट आॅफिस के माध्यम से मतदाता के मतदाता के पते पर भेजा जायेगा। ईपीक कार्ड का वितरण अब पोस्ट आॅफिस के माध्यम से होगा। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची में नाम जोड़ने वालों को ईपिक कार्ड मिला कि नहीं, इसकी जाॅच करावेंगे। उन्होंने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से ईपिक के संबंध में शिकायत के बारे में जानकारी प्राप्त किये। उन्होंने कहा कि एक पासपोर्ट साईज का रंगीन फोटो आवेदक देंगे तभी ईपिक कार्ड बनेगा। मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए प्रपत्र ’6’ में आवेदन दे सकते हैं।
आशूतोष कुमार जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिलाधिकारी नवादा ने कहा कि मतदाता सूची में नाम दर्ज करने के लिए महिलाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता देंगे। उन्होंने कहा कि निर्वाचन लोकतांत्रिक परम्परा है। 18 से 19 वर्ष के युवा और युवतियों को नाम दर्ज करने में अच्छी उपलब्धि मिलि है। उन्होंने कहा कि सभी मतदाता शत्-प्रतिषत मतदान अवश्य करें । आयुक्त महोदय ने सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से समस्या और सुझाव के बारे में जानकारी प्राप्त किये।
आज की बैठक में दीपक कुमार मिश्रा उप विकास आयुक्त उज्ज्वल कुमार सिंह अपर समाहर्ता, अखिलेश कुमार अनुमंडल पदाधिकारी नवादा सदर,आदित्य कुमार पियूष अनुमंडल पदाधिकारी रजौली, राजीव रंजन उप मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, डीसीएलआर नवादा सदर/रजौली, सत्येन्द्र प्रसाद डीपीआरओ, महेश कुमार उप निर्वाचन पदाधिकारी के साथ राष्ट्रीय जनता दल, भारतीय जनता पार्टी, जदयू, बीएसपी के राजनीतिक पार्टी के प्रतिनिधि आदि उपस्थित थे।

Related posts

देहरादून:मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गजा घण्टाकर्ण महोत्सव-2026 पर क्षेत्र के समग्र विकास हेतु की अनेक महत्वपूर्ण घोषणाएं।

rktvnews

इंदौर संभाग के खरगौन में 93 करोड़ रूपये की पेयजल योजना से 28 हजार 500 परिवारों को उनके घर पर ही नल से मिल रहा है स्वच्छ पानी।

rktvnews

गढ़वा उत्सव गार्डन में अनक्लेम्ड डिपॉज़िट पर विशेष शिविर का होगा आयोजन।

rktvnews

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने प्रधानमंत्री संग्रहालय का अवलोकन किया।

rktvnews

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लंदन में ब्रिटेन के रक्षा मंत्री ग्रांट शाप्स के साथ बैठक की, रक्षा औद्योगिक सहयोग बढ़ाने पर आग्रह।

rktvnews

उज्जैन:अनेक मतदान केन्द्रों पर आकर्षक सजावट, मतदाताओं की सुविधा के लिए टेंट, कुर्सी और ठन्डे पानी की व्यवस्था।

rktvnews

Leave a Comment