RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने छोटे विमान और हेलीकॉप्टर ऑपरेटरों के सलाहकार समूह की बैठक की अध्यक्षता की।

नई दिल्ली/12 दिसंबर।नागरिक उड्डयन एवं इस्पात मंत्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया ने छोटे विमान ऑपरेटरों और हेलीकॉप्टर सेवाओं के उद्यमियों को अपने परिचालन का विस्तार करने में पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया। आज ‘सलाहकार समूह’ की एक बैठक में मंत्री ने प्रत्येक ऑपरेटर की नियामकीय और दिन-प्रतिदिन की परिचालन संबंधी चिंताओं का निराकरण व्यक्तिगत रूप से किया, और समूह द्वारा दिए गए संबंधित सुझावों पर ठोस कदम उठाने का संकल्प लिया।
‘उड़ान’ योजना के तहत टियर 2 और 3 शहरों को जोड़ने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका के लिए उनकी सराहना करते हुए उन्होंने भाग लेने वाले ऑपरेटरों के लिए प्रक्रियाओं और अनुमोदनों में तेजी लाने की प्रतिबद्धता जताई। जब भी डीजीसीए संबंधित श्रमबल में वृद्धि करेगा, तो इसके लिए हेलीकॉप्टरों और छोटे विमानों के लिए एक विशेष प्रकोष्‍ठ की परिकल्पना की जाएगी।
बैठक के समापन पर ऑपरेटरों ने अपनी जरूरतों के प्रति समय पर ठोस उपाय करने के लिए श्री सिंधिया का आभार व्यक्त किया। उन्होंने ‘उड़ान’ योजना के सफल कार्यान्वयन के लिए भी नागरिक उड्डयन मंत्रालय की सराहना की, जिसने बाजार के भीतर उनके उद्भव और विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
इस बैठक में एलायंस एयर, इंडियावन एयर, हेरिटेज एविएशन, बीएओए, एयर टैक्सी और पीएचएल ने भाग लिया।
इस बैठक में केंद्रीय नागरिक उड्डयन और सड़क परिवहन एवं राजमार्ग राज्य मंत्री जनरल (सेवानिवृत्त) डॉ. वी.के. सिंह, नागरिक उड्डयन मंत्रालय (एमओसीए) के सचिव वुमलुनमंग वुअलनाम, और डीजीसीए, एएआई, बीसीएएस और एमओसीए के अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण भी उपस्थित थे।

Related posts

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री ने अहमदाबाद विमान हादसे में जान गंवाने वालों को श्रद्धांजलि दी।

rktvnews

उपराष्ट्रपति ने रेखांकित किया, भारत एक वैश्विक पर्यटन स्थल है; यहां सभी मौसमों के लिए पर्यटन उपलब्ध है।

rktvnews

उत्तराखंड:मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज सचिवालय में पेयजल और जलागम की बैठक ली।

rktvnews

भोपाल के गुफा मंदिर क्षेत्र में गुफा लोक विकसित किया जाएगा।

rktvnews

चतरा: डीसी ने पत्नी संग किया मतदान।

rktvnews

चतरा:बिरसा ग्राम विकास सह कृषक पाठशाला योजना की समीक्षात्मक बैठक संपन्न।

rktvnews

Leave a Comment