RK TV News
खबरें
Breaking Newsजागरूकता

समाज में लिंगभेद मिटाने के लिए सरकार कर रही प्रयास : उपायुक्त मोनिका गुप्ता

नारनौल/हरियाणा 11 दिसंबर। समाज में बेटियों के प्रति सोच को बदलने के प्रयासों की कड़ी में आज महिला एवं बाल विकास विभाग की तरफ से राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में मेगा कम्युनिटी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ (बी.बी.बी.पी.) के तहत आयोजित इस कार्यक्रम में उपायुक्त मोनिका गुप्ता (आईएएस) मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद थी। इस मौके पर उपायुक्त ने मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जो शहर के विभिन्न हिस्सों में लोगों को जागरुक करते हुए वापस स्कूल में पहुंची।
मेगा कम्युनिटी कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डीसी ने कहा कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में बदलाव लाना है। बदलाव में बच्चों का भी अहम रोल है क्योंकि बच्चे इस देश का भविष्य हैं।
उन्होंने कहा कि आज हमारा देश विकसित भारत बनने की ओर अग्रसर है। इसके लिए जरूरी है कि समाज में बेटा बेटी का कोई भेदभाव ना हो। सरकार लगातार विभिन्न योजनाओं के माध्यम से बालिकाओं की शिक्षा व उत्थान के लिए प्रयासरत है। सरकार के साथ-साथ समाज को भी इस कार्य में आगे आना होगा।
यह मैराथन राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल से शुरू होकर शहर में होते हुए वापस वहीं पर संपन्न हुई। इस दौरान 1000 से अधिक छात्राओं ने हाथों में तख्तियां लेकर बेटी बचाने का संदेश फैलाया ।
उन्होंने कहा कि जिला में लोगों की सोच में बदलाव लाने के लिए ही हमारी लाडो हमारी शान कार्यक्रम भी लगातार चलाया जा रहा है जिसके माध्यम से कन्या के जन्म लेने पर कुआं पूजन की परंपरा शुरू की गई है। इस अभियान में सभी का सहयोग जरूरी है।
इस मौके पर उपायुक्त ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ विषय पर आयोजित निबंध लेखन प्रतियोगिता की विजेता छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इसके अलावा सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश करने वाले बच्चों को भी सम्मानित किया।
इस मौके पर एसडीएम मनोज कुमार, सीएमओ डॉ रमेश चंद्र आर्य व जिला कार्यक्रम अधिकारी संगीता यादव के अलावा अन्य अधिकारी तथा गणमान्य नागरिक भी मौजूद थे।

Related posts

मध्यप्रदेश:किसानों को उपार्जित गेहूं का भुगतान समय पर करें,प्रमुख सचिव खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण ने की समीक्षा।

rktvnews

बागपत:विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान में गणना प्रपत्र फॉर्म भर जिम्मेदारी निभाए, लोकतंत्र को मजबूत बनाए: अपर जिलाधिकारी

rktvnews

केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेन्द्र सिंह का कहना है कि लद्दाख में शीघ्र ही दक्षिण पूर्व एशिया का पहला नाइट स्काई अभयारण्य होगा।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग:27 नवंबर 23

rktvnews

खैरागढ़:नवपदस्थ कलेक्टर इंद्रजीत सिंह चंद्रवाल ने कुपलति से की सौजन्य भेंट।

rktvnews

भोजपुर:प्रो अस्थाना की जन्मशती पर विश्वविद्यालय में होगी नुक्कड़ नाट्य प्रस्तुति।

rktvnews

Leave a Comment