RK TV News
खबरें
Breaking Newsरोजगार

बक्सर: 12 दिसंबर को एक दिवसीय रोजगार शिविर का आयोजन।

बक्सर/बिहार 11 दिसंबर।जिला नियोजन पदाधिकारी बक्सर से प्राप्त सुचनानुसार बिहार सरकार श्रम संसाधन विभाग जिला नियोजनालय बक्सर के तत्वाधान में दिनांक 12 दिसंबर 2023 को संयुक्त श्रम भवन बक्सर जो औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान बक्सर के परिसर में अवस्थित है में एक दिवसीय रोजगार शिविर का आयोजन किया जाएगा।
रोजगार शिविर में दिनांक 12 दिसंबर 2023 को समावेश फिनसर्व प्राइवेट लिमिटेड के द्वारा भाग लिया जाएगा जिसकी उम्र सीमा का निर्धारण 18-30 वर्ष किया गया है।
नियोक्ता द्वारा इंटर एवं ग्रेजुएशन योग्यताधारी युवक/युवतियों को फील्ड ऑफिसर के पद पर नियुक्ति की जाएगी। नियोक्ता के द्वारा कुल 20 पदों की रिक्तियां दर्शाई गई है। नियोक्ता के द्वारा वेतन Approximately 10000/- महीना (इंक्लूडिंग पीएफ & ईएसआई) प्रति महीना साथ में दर्शाया गया है। कार्य स्थल झुंझुनूं, लोहारू, श्रीमाधोपुर, नवलगढ़ एवं चिरवा है।
जिला नियोजन पदाधिकारी बक्सर ने इच्छुक आवेदको से अपील किया है कि वे दिनांक 12 दिसंबर 2023 को जिला नियोजनालय बक्सर में सुबह 10:00 बजे से शाम 04:00 बजे तक सभी शैक्षणिक प्रमाण पत्रों जैसे आधार कार्ड, बायोडाटा, मैट्रिक एवं इंटर के प्रमाण पत्रों के साथ जिला नियोजनालय बक्सर में आकर अवसर का लाभ उठा सकते हैं। कार्य स्थल पर ही एनसीएस पर निशुल्क निबंधन किया जाएगा।

Related posts

साहित्य सम्मेलन में आयोजित हुई काव्य-कार्यशाला, सिखायी ‘कविताई’, पढ़ाया छंद का पाठ!मंचों पर सफल होना है तो ‘छंद का ज्ञान’ आवश्यक,भाषा भी हो प्रांजल: डॉ अनिल सुलभ

rktvnews

दरभंगा:जिला आपूर्ति टास्क फोर्स की बैठक।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने फिनलैंड के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर स्टब का भारत में स्वागत किया।

rktvnews

शिक्षक दिवस के अवसर पर निबंध एवं लेखन प्रतियोगिता आयोजित।

rktvnews

उभरते विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार सम्मेलन ईएसटीआईसी 2025 में प्रदर्शित क्वांटम डायमंड माइक्रोस्कोप, तंत्रिका विज्ञान और पदार्थ अनुसंधान में मदद कर सकता है।

rktvnews

भोजपुर : सरकार असंभव को संभव करने का कर रही प्रयास : राहुल तिवारी  

rktvnews

Leave a Comment