RK TV News
खबरें
Breaking Newsपर्यावरण

नवादा:जिलाधिकारी की अध्यक्षता में गंगाजल आपूर्ति योजना के क्रियान्वयन के संबंध में अधिकारियों के साथ समीक्षात्मक बैठक।

नवादा/बिहार 09 दिसंबर।जिलाधिकारी आशुतोष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में आज समाहरणालय के सभाकक्ष में गंगाजल आपूर्ति योजना के क्रियान्वयन के संबंध में अधिकारियों के साथ समीक्षात्मक बैठक किये। इसके पूर्व जिलाधिकारी प्रजातंत्र के पास स्थित रैन बसेरा, सूचना जन सम्पर्क के पास स्थित और भगत सिंह चैक पर स्थित आदि निर्माणाधीन गंगा पेयजल के निर्माणाधीन स्थलों का निरीक्षण किये। उन्होंने उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिया कि निर्धारित समय सीमा के अन्दर गुणवत्ता के साथ सौंदर्यीकरण करते हुए निर्माण कार्य को पूर्ण करना सुनिश्चित करें। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी अपने-अपने कार्यालय के चहारदिवारी और कार्यालय भवन को स्वच्छ, रंग-रोगन एवं साफ-सफाई करें।
यह माननीय मुख्यमंत्री जी का गंगाजल आपूर्ति योजना सफल हुआ-भागीरथ प्रयास।
पेयजल क्षेत्र में हुआ अद्भुत विकास। पेयजल की कमी से जूझ रहे नागरिकों को सालभर पर्याप्त मात्रा में प्रतिदिन शुद्ध पेयजल की आपूर्ति होगी।
उन्होंने सभी अधिकारियों से बारी-बारी से फिडबैक प्राप्त किये। सभी कार्यालय प्रधान को निर्देश दिया गया कि अपने-अपने कार्यालय के नाम के बोर्ड को आकर्षक और जनोपयोगी बनाएं। उन्होंने कार्यपालक अभियंता विद्युत संजय कुमार शर्मा को निर्देश दिये कि सभी बिजली के तारों को सुव्यवस्थित करें और ट्रांसफार्मर के अनावश्यक तार को हटाना सुनिश्चित करें। डीपीआरओ ऑफिस के पास प्याउं स्थल पर शिलापटट् लगाने का निर्देश दिये”। नगर परिषद नवादा में निर्माणाधीन सभी सम्प हाउस को दो दिनों के अन्दर निर्माण कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिये ।
बुडको के अधिकारी ने बताया कि 11 दिसम्बर 2023 से गंगा जल आपूर्ति योजना का कार्य पूर्ण हो जायेगा। डीपीआरओ कार्यालय के पास प्याउं स्थल को अत्याधुनिक तरीके से सौन्दर्यीकरण करने के लिए अधिकारियों को दिये कई आवष्यक निर्देश ।
आज बैठक के समय उप विकास आयुक्त अपर समाहर्ता, सिविल सर्जन अनुमंडल पदाधिकारी नवादा सदर, जिला सूचना एवं जन सम्पर्क पदाधिकारी, कार्यपालक अभियंता विद्युत पीएचईडी, आरईओ, कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद आदि उपस्थित थे।

Related posts

भोजपुर:अति कुपोषित बच्चों को चिह्नित करते हुए एनआरसी में भर्ती कराना जरूरी : डीपीओ

rktvnews

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस – 21 जून, 2024

rktvnews

उपराष्ट्रपति ने महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह को संबोधित किया।

rktvnews

गिरीडीह:जीटी रोड पर ओवरलोड वाहनों के खिलाफ परिवहन विभाग की बड़ी कार्रवाई, 13 भारी वाहन जब्त।

rktvnews

सारण:होली के अवसर पर सामान्य विधि व्यवस्था बनाए रखने को लेकर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक।

rktvnews

बिहार:भोजपुर:लालटेन की बाती बनकर रात भर जलना होगा ,विजेंद्र अनिल की स्मृति में कार्यक्रम।

rktvnews

Leave a Comment