RK TV News
खबरें
Breaking Newsश्रृद्धांजलि

बिहार:भारतरत्न बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर को दी गई श्रद्धांजलि।

पटना/बिहार (राकेश मंगल सिन्हा) 6 दिसम्बर। भारतरत्न बाबा साहेब डाॅ भीमराव अम्बेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस के अवसर पर पटना हाई कोर्ट के निकट बाबा साहेब डॉ भीमराव अम्बेडकर प्रतिमा प्रांगण में राजकीय समारोह आयोजित किया गया। राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर तथा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बाबा साहेब डॉ भीमराव अम्बेडकर की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव, वित्त, वाणिज्य कर एवं संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार, भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी, परिवहन मंत्री शीला कुमारी, सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री मो इसराईल मंसूरी, बिहार विधान परिषद के उपसभापति रामचंद्र पूर्वे, पूर्व विधान पार्षद रोजीना नाजिश, राज्य नागरिक परिषद के पूर्व महासचिव अरविंद कुमार सिंह सहित अन्य सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यकर्ताओं ने भी बाबा साहेब डॉ भीमराव अम्बेडकर को नमन कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया।
इस अवसर पर सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के कलाकारों ने भजन-कीर्तन, बिहार गीत के साथ बाबा साहेब डॉ भीमराव अम्बेडकर की जीवनी पर आधारित गीतों का गायन कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

Related posts

रोहतास: प्रशांत किशोर को तीन दिनों के अंदर देना होगा जवाब,नहीं तो होगी कार्रवाई,मामला दो राज्यों में मतदाता सूची में नाम है दर्ज।

rktvnews

भोजपुर: लूट और चोरी की घटना को अंजाम देने वाला ईनामी अपराधी चढ़ा पुलिस के हत्थे।

rktvnews

गिरीडीह:रफ़्तार घटाओ सुरक्षा बढ़ाओ, जागरूकता अभियान।

rktvnews

सीएसआईआर-आईआईआईएम, जम्मू में भारतीय भेषज संहिता (आईपी) 2026 पर वैज्ञानिक सम्मेलन आयोजित किया गया।

rktvnews

रायपुर : केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने जगदलपुर में बस्तर दशहरा महोत्सव को संबोधित किया।

rktvnews

23 अगस्त 23 दैनिक पञ्चांग- ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

Leave a Comment