RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भोजपुर : राजद सुप्रीमो लालू यादव का चक्की जाने के क्रम में शाहपुर मे भव्य स्वागत।

शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 5 दिसम्बर। राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव का बक्सर जिला के चक्की जाने के दौरान भोजपुर जिला के शाहपुर में भव्य स्वागत किया गया। शाहपुर में फोरलेन एन एच 922 पर अहिरा बाबा के पास राजद के वरिष्ठ नेता हीरा ओझा, युवा राजद के शाहपुर प्रखंड अध्यक्ष भाई ब्रह्मेश्वर तथा राकेश यादव के नेतृत्व में राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव का ढोल-नगाड़ा एवं फूल-माला के साथ भव्य स्वागत किया गया। राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने समर्थकों को एकजुट रहने तथा पार्टी के लिए कार्य करने की अपील की। विदित हो कि राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ब्रह्मपुर के राजद विधायक शंभूनाथ यादव के पुत्र के तिलक समारोह में शामिल होने के लिए चक्की जा रहे थे। स्वागत करने वालों में राजद के वरिष्ठ नेता हीरा ओझा, युवा राजद के शाहपुर प्रखंड अध्यक्ष भाई ब्रह्मेश्वर, राकेश यादव, संतोष यादव, अतुल यादव, राजू यादव, पप्पू यादव, कृष्णा, पिंटू, रवि, विजेंद्र सहित बड़ी संख्या में राजद समर्थक उपस्थित थे।

Related posts

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद और आयुष मंत्रालय ने एकीकृत चिकित्सा के क्षेत्र में स्वास्थ्य अनुसंधान पर सहयोगी और सहकारी गति के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

rktvnews

मध्यप्रदेश:चौथे चरण के अंतिम दिन 43 अभ्यर्थियों ने भरे 71 नाम निर्देशन पत्र।

rktvnews

राष्ट्रपति ने गांधी जयंती की पूर्व संध्या पर शुभकामना दी।

rktvnews

भारत और सऊदी अरब ने रसायन और पेट्रोकेमिकल्स क्षेत्र में सहयोग मजबूत किया।

rktvnews

दरभंगा:बिहार दिवस आयोजन हेतु हुई बैठक।

rktvnews

भोजपुर:कृषि विज्ञान केन्द्र में कृषि विस्तार सेवा डिप्लोमा प्रशिक्षण का हुआ शुभारंभ।

rktvnews

Leave a Comment