RK TV News
खबरें
Breaking Newsजागरूकता

गोपालगंज: युवाओं को मतदाता बनने हेतु किया गया जागरूक।

गोपलगंज/बिहार 05 दिसंबर।जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी डॉ0 नवल किशोर चौधरी के निदेशानुसार संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान 2024 के आलोक में मतदाता साक्षरता क्लब अंतर्गत आज गोपेश्वर कॉलेज हथुआ में मतदाता बनने पर कार्यशाला का आयोजन किया गया।
इस दौरान उप निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा सभी छात्र एवं छात्राओं (युवाओं )को मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने हेतु अपील की गई। उपस्थित युवाओं को प्रपत्र 6,7,और8 के बारे में विस्तार से बताया गया। योग्य व्यक्ति को मतदाता बनने की अहर्र्यता और फॉर्म भरने के माध्यम ऑनलाइन और ऑफलाइन की प्रक्रिया बताई गई। उप निर्वाचन पदाधिकारी ने जिम्मेदार नागरिक के नाते मतदाता बनने और देश का फॉर्म भरने की अपील की गई।
इस दौरान सभी लोगों को फॉर्म भरने का hands on भी कराया गया साथ ही सभी को वोटर हेल्पलाइन ऐप डाउनलोड कराकर ऐप से मिलने वाली सुविधाओं से अवगत कराया गया। कार्यक्रम में प्राचार्य उमेश चौधरी, डॉ सुमन , डॉ विवेकानंद एवं अन्य व्याख्याता उपस्थित रहे।

Related posts

देवघर :उपायुक्त की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से हुई उच्च स्तरीय समीक्षा, आज से शुरू हुआ मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना।

rktvnews

राज्यस्तरीय कुपोषण उन्मूलन अभियान का शुभारंभ।

rktvnews

हर्ष मल्होत्रा ने दिल्ली देहरादून एक्सप्रेसवे की प्रगति की समीक्षा के लिए साइट का दौरा किया।

rktvnews

चतरा:सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण लगाने हेतु सिमरिया एसडीओ एक्शन में।

rktvnews

उत्तराखंड:मुख्यमंत्री आवास में तीज त्यौहार के अवसर पर सावन उत्सव का आयोजन।

rktvnews

अमेरिका की फंडिंग बन्द होने से बीमार होता विश्व स्वास्थ्य संगठन।

rktvnews

Leave a Comment