RK TV News
खबरें
Breaking Newsजागरूकता

सीतामढ़ी:नई चेतना-पहल बदलाव की ओर के तहत चलाया गया जागरूकता अभियान।

सीतामढ़ी/बिहार 03 दिसंबर।महिला एवं बाल विकास निगम, जिला प्रशासन, जीविका, प्रथम संस्था के सहयोग और जिला पदाधिकारी मनेश कुमार मीणा के निर्देश पर महिलाओं के लैंगिक समानता एवं लिंग आधारित हिंसा के विरुद्ध जागरूकता अभियान चलाया गया। डुमरा प्रखंड के अर्चना जीविका महिला ग्राम संगठन परसौनी द्वारा शिव मंदिर परोहा में जागरूकता अभियान चलाया गया जिसमे मुख्य मुद्दा संगठन की मजबूती ,वापसी नियोजन ,लिंग आधारित हिंसा ,कचरा प्रबंधन ,मतदाता पहचान बनाने हेतु बताया गया। मौके पर जीविका डीपीएम उमा शंकर भगत ने बताया महिलाओं के उपर हिंसा यह न केवल शारीरिक स्वास्थ्य बल्कि मानसिक स्वास्थ्य को भी प्रभावित करता है और अलगाव, अवसाद को जन्म दे सकता है। महिलाओं को दहेज के नाम पर सताया जाना , दहेज हत्या , शारीरिक एवं मानसिक प्रताड़ना व घरेलू अत्याचार शामिल है। बीडीओ अमरेंद्र कुमार ने बताया अपने बच्चों के साथ दोस्ताना व्यवहार बनाने की जरूरत है जिससे कि किशोर/किशोरियां अपनी बातों को खुल कर माताओं को बता सके। सही जानकारी और आपसी बातचीत से कई समस्याओं का समाधान निकला जा सकता है। उन्होंने बताया किशोरियों के सशक्तिकरण हेतु पढ़ाई से जोड़े रखे। बाल विवाह के पड़ने वाले कुप्रभाव को भी विस्तार से चर्चा किया। कार्यक्रम में यूनिसेफ उड़ान परियोजना के सहयोगी प्रथम संस्था के जिला समन्वयक सुधीर कुमार, जीविका बीपीएम सुधीर कुमार राय ने किशोरियों के सशक्तिकरण हेतु कई जानकारियों से अवगत कराया। मौके पर जीविका बीसी रिंकी जायसवाल, एसी डिम्पल कुमारी, सीसी राजीव कुमार, माधुरी देवी, सविता देवी, कांति देवी, सीकीला देवी, आशा देवी सहित जीविका के सभी कर्मी शामिल रहे।

Related posts

भोजपुर:महिला कॉलेज में विश्व पत्रकारिता स्वतंत्रता दिवस पर सेमिनार का आयोजन।

rktvnews

उपराष्ट्रपति ने डॉ. कमला बेनीवाल के निधन पर शोक व्यक्त किया।

rktvnews

भोजपुर:भाकपा-माले का संविधान बचाओ-लोकतंत्र बचाओ जिलास्तरीय संघर्ष-यात्रा की शुरुआत।

rktvnews

जिला कलक्टर ने ली अधिकारियों की वीसी के माध्यम से बैठक!स्मार्टफोन एवं अन्नपूर्णा फूड पैकेट योजना की समीक्षा कर दिए निर्देश।

rktvnews

24 अगस्त 23 दैनिक पञ्चांग- ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

एनएफडीसी ने 54वें आईएफएफआई के भारतीय पैनोरमा खंड में प्रदर्शित होने वाली फीचर और गैर-फीचर फिल्मों के लिए प्रविष्टियां आमंत्रित की हैं।

rktvnews

Leave a Comment