RK TV News
खबरें
Breaking Newsखेल

राधा शरण सिंह मेमोरियल फुटबॉल कप: लौहर और किंगफिशर स्मार्ट ब्रदर ने गाड़ा जीत का झंडा।

आरा/ भोजपुर 01 दिसंबर। जिला फुटबाल संघ भोजपुर आरा के तत्वाधान में जिला फुटबॉल लीग चैंपियनशिप 2023 -24 राधा शरण सिंह मेमोरियल फुटबॉल कप वीर कुंवर सिंह स्टेडियम आरा में खेलें जा रहे मैच के पांचवें दिन का प्रथम मैच शहिद सर्वेश्वर पांडे फुटबॉल क्लब लौहर बनाम आदर्श फुटबॉल क्लब बेरथ के बीच खेला गया। मैच के शुरुआती क्षण में गुलशन कुमार ने अपनी टीम के लिए शानदार गोल किया इस तरह लौहर मैच में एक गोल से विजेता रहा। इस मैच के मुख्य अतिथि के रूप में लीला सिंह समाजसेविका (जमीर कोठी )थी और इस मैच के निर्णायक के रूप में राजकुमार सुधीर सिंह ,रविराज और धर्मेश उपाध्याय थे। आज का दूसरा मैच किंगफिशर स्मार्ट ब्रदर फुटबॉल क्लब आरा बनाम आरा एरो के बीच खेला गया इस मैच में किंगफिशर स्मार्ट ब्रदर फुटबॉल क्लब आरा फुटबॉल क्लब 7/1 से विजयी हुआ। किंगफिशर के लिए राहुल कुमार ने दो गोल, हेमंत लाल ने दो गोल, संगम कुमार ने दो गोल और अपूर्व कुमार ने एक गोल के किये।इस मैच के मुख्य अतिथि के रूप में संभावना आवासीय विद्यालय की प्राचार्य अर्चना सिंह थी। इस मैच के निर्णायक के रूप में रवि राज रमेश सिंह धर्मेश उपाध्याय और राजकुमार थे।
इस अवसर पर संघ के सचिव रविंद्र कुमार ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए बताया कि कल का प्रथम मैच यु.एफ. सी आरा बनाम तापा ईलेवन फुटबॉल क्लब के बीच खेला जाएगा कल का दूसरा मैच शाहाबाद हीरोज एथलेटिक क्लब आरा बनाम आजाद स्पोर्टिंग क्लब गजियापुर के बिच खेला जाएगा संघ के सचिव ने बताया कि इस अवसर पर अध्यक्ष राम मूर्ति प्रसाद संयोजक, सुनील कुमार सिंह पर्यवेक्षक ,लाल बहादुर लाल एवं अशोक मानव ,मोहम्मद शमशाद, धर्मेश उपाध्याय, हरिओम जी ,शशि भूषण सिंह, मोहम्मद अशफाक, पुष्पेंद्र सिंह उपाध्यक्ष , नीरजा सिंह( जमिरा कोठी) इंद्रदीप नारायण सिन्हा, रामकुमार सिंह, अवधेश पांडे ,जीतू चंद्रवंशी, धनंजय सिंह, राजेश कुमार सिंह उपस्थित थे।

Related posts

बाल-सुरक्षा और तकनीकी समाधानवाद : डिजिटल युग में सामाजिक माध्यमों पर प्रतिबंध का विमर्श।

rktvnews

बिहार:मुख्यमंत्री ने बिहार विशेष सर्वेक्षण एवं बंदोबस्त कार्यक्रम की उच्चस्तरीय समीक्षा की, अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश।

rktvnews

भोपाल:कृषि आधारित उद्योगों के प्रोत्साहन के लिए लगाएं बहुउद्देशीय कृषि मेले : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

अक्षय (आंवला) नवमी।

rktvnews

भोजपुर:प्रो (डॉ ) रामकृष्ण ठाकुर बने वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय के कुल सचिव।

rktvnews

डॉ. मांगी लाल जाट ने सचिव, डेयर एवं महानिदेशक, भाकृअनुप का कार्यभार संभाला।

rktvnews

Leave a Comment