RK TV News
खबरें
Breaking Newsजागरूकता

नेशनल न्यू बोर्न वीक धात्री के तहत आदर्श ग्राम दांवा में महिलाओं के लिए प्रशिक्षण शिविर आयोजित।

आरा/भोजपुर 30 नवंबर।भोजपुर जिला के जगदीशपुर प्रखंड के आदर्श ग्राम पंचायत दावां के पंचायत सरकार भवन के सभागार हॉल में कम्युनिटी अवेयरनेस प्रोग्राम अंडर नेशनल न्यू बोर्न वीक धात्री महिलाओं का एक प्रशिक्षण शिविर का आयोजन पंचायत मुखिया सुषुम लता के नेतृत्व में आयोजित किया गया।
विस्तृत चर्चा करते हुए कार्यक्रम में एमडी बिलाल अहमद जिला पब्लिक हेल्थ ऑफीसर ने धात्री महिलाओं को अपने बच्चों को स्वस्थ रखने, साफ सफाई और कंगारू विधि द्वारा कमजोर बच्चों को वजन बढ़ाने के बारे में जानकारी दी गई।
बताया गया की महिलाएं प्रसव के दौरान अपने बच्चे के प्रति सजग रहे और उसका देखरेख अच्छे ढंग से करती रहे, प्रसव के दौरान बहुत सी महिलाओं के अभिभावक बच्चों का लालन पालन करते हैं इसलिए सभी धात्री महिलाओं को अपने अभिभावकों के बीच में भी प्रसव से संबंधी एवं लालन पालन से संबंधी चर्चा करनी चाहिए। कहा गया की प्रसव के दौरान अगर बच्चे नहीं रोते है तो धात्री महिला और उसके अभिभावक को इसके प्रति सजग होना चाहिए साथ ही कम वजन वाले बच्चों के प्रति भी सजग रहना चाहि।
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से हिमांशु शेखर सिंह जिला पब्लिक हेल्थ ऑफीसर, शिखा मिश्रा रहली स्मिथ प्रोग्राम लीडर, राहुल महतो गांधी फॉलो आदि लोग मौजूद थे। कार्यक्रम के दौरान गर्भवती और धात्री महिलाएं अपने बच्चों को स्वस्थ कैसे रखें इस पर एक वीडियो क्लिपिंग भी दिखाई गई।

Related posts

युवाओं को नशे की खाई में धकेलने वाले नशा तस्करों को दंडित करने में मोदी सरकार कोई कसर नहीं छोड़ रही : अमित शाह

rktvnews

रामगढ़:सदर अस्पताल रामगढ़ में डायलिसिस सेन्टर का हुआ शुभारंभ’।

rktvnews

राजस्थान:राज्यपाल ने संविधान उद्यान का किया लोकार्पण।

rktvnews

भोजपुर: डॉ नेमीचन्द्र शास्त्री विद्यालय में सम्मान सह कला प्रदर्शनी आयोजित।

rktvnews

भोजपुर:विश्व जनसंख्या दिवस एस एस कालेज बचरी में कार्यशाला आयोजित।

rktvnews

जिलाधिकारी वंदना ने आमजन की समस्याओं को गंभीरता से लिया!अधिकतर का मौके पर ही किया निष्पादन।

rktvnews

Leave a Comment