RK TV News
खबरें
Breaking Newsमनोरंजन

54वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में ‘पंचायत सीज़न 2′ ने पहला सर्वश्रेष्ठ वेब सीरीज (ओटीटी) पुरस्कार 2023 जीता।

ओटीटी वेब सीरीज पंचायत 2 का एक दृश्य

गोवा/28 नवंबर।गोवा में आयोजित 54वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (आईएफएफआई) में दिल को छू लेने वाली हिंदी कॉमेडी-ड्रामा सीरीज़ ‘पंचायत सीज़न 2′ ने प्रतिष्ठित पहला सर्वश्रेष्ठ वेब सीरीज़ (ओटीटी) पुरस्कार 2023 जीता है।
दीपक कुमार मिश्रा द्वारा निर्देशित और चंदन कुमार द्वारा लिखा गया ‘पंचायत सीज़न 2′ एक शहरी स्नातक अभिषेक त्रिपाठी की कहानी को जटिल रूप से पेश करता है। नायक अभिषेक त्रिपाठी ने उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में स्थित एक काल्पनिक गांव फुलेरा के एक जीर्ण-शीर्ण पंचायत कार्यालय के सचिव की भूमिका निभाई है।
अपने पहले सीजन की ज़बरदस्त सफलता के बाद, इस सीरीज का दूसरा सीजन फुलेरा में बिताए गए अभिषेक के जीवन को गहराई से चित्रित करता है। अपनी कैट परीक्षा की तैयारी के दौरान गांव की राजनीति के बीच नई चुनौतियों का सामना करते हुए, अभिषेक कॉरपोरेट की दुनिया में अपने उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रयास करता है।

आईएफएफआई 54 में पंचायत 2 के निर्माता ओटीटी पुरस्कार लेते हुए।

प्रासंगिक क्षणों और प्रचुर हास्य से भरपूर यह सीजन, ग्रामीण जीवन में रोज-ब-रोज पेश आने वाली चुनौतियों को स्पष्ट रूप से दर्शाता है। इसमें गांव की विभिन्न समस्याओं से जूझते हुए अभिषेक के प्रधान, विकास, प्रह्लाद और मंजू देवी के साथ बनते संबंधों पर प्रकाश डाला गया है। इस बेहद लोकप्रिय सीरीज को ओटीटी पोर्टल अमेज़न प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम किया जा रहा है।
इससे पहले, 54वें आईएफएफआई के उद्घाटन समारोह में सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा था कि भारत में ओटीटी उद्योग में तेजी से वृद्धि होते देखी गई है और भारत में सृजित विषय-सामग्री हजारों लोगों को रोजगार दे रही है। इस क्षेत्र में हो रही सालाना 28 प्रतिशत की उत्‍साहपूर्ण वृद्धि दर को रेखांकित करते हुए श्री ठाकुर ने कहा था कि विभिन्न प्लेटफार्मों पर शानदार डिजिटल कंटेंट के रचियताओं को सम्मानित करने के लिए ओटीटी पुरस्कार शुरू किए गए थे।
अंतिम नामांकनों में पंचायत सीज़न 2 सबसे उल्‍लेखनीय रहा, इन नामांकनों में अभय पन्नू द्वारा रॉकेट बॉयज़ सीज़न 1, राहुल पांडे और सतीश नायर द्वारा निर्देशित निर्मल पाठक की घर वापसी और विपुल अमृतलाल शाह एवं मोज़ेज़ सिंह द्वारा निर्देशित ह्यूमन शामिल हैं।
जूरी पैनल ने सोनी लिव पर दिखाई गई वेब सीरीज़ रॉकेट बॉयज़ सीज़न 1 का विशेष उल्लेख करने की भी सर्वसम्मति से सिफारिश की।
प्रतियोगिता में 15 ओटीटी प्लेटफार्मों से 10 भाषाओं में प्रभावशाली 32 प्रविष्टियां प्राप्त हुईं।

Related posts

उत्तराखंड: पर्यटन विभाग ने ऐस्ट्रो कंपनी के सहयोग से “नक्षत्र सभा” किया उद्घाटन।

rktvnews

एसएफआईओ ने हैदराबाद के एक चार्टर्ड अकाउंटेंट को नोटबंदी के दौरान उनकी भूमिका के लिए गिरफ्तार किया।

rktvnews

भारतीय श्रम बाजार के हालात पिछले 6 वर्षों में काफी बेहतर हो गए हैं, बेरोजगारी दर वर्ष 2022-23 में घटकर 3.2 प्रतिशत रह गई।

rktvnews

पूर्वी सिंहभूम:मनरेगा दिवस पर मुसाबनी के कुईलीसुता पंचायत में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए उपायुक्त।

rktvnews

उन्नत तकनीक का प्रयोग कर खेती करें किसानः ताम्रध्वज साहू

rktvnews

अर्थव्यवस्था में हाइड्रोजन और ईंधन सेल के लिए अंतर्राष्ट्रीय भागीदारी की पांच दिवसीय 41वीं संचालन समिति की बैठक नई दिल्ली में शुरू हुई।

rktvnews

Leave a Comment