RK TV News
खबरें
Breaking Newsशिक्षा

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अनुग्रह नारायण कॉलेज में नवनिर्मित भवन का किया उद्घाटन।

पटना/बिहार (राकेश मंगल सिन्हा) 27 नवम्बर। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अनुग्रह नारायण कॉलेज में नवनिर्मित देशरत्न डॉ राजेंद्र प्रसाद बहुउद्देशीय भवन का फीता काटकर एवं शिलापट्ट अनावरण कर उद्घाटन किया। उद्घाटन के पश्चात मुख्यमंत्री ने नवनिर्मित भवन का निरीक्षण भी किया।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कालेज परिसर का भी मुआयना किया। इस दौरान अधिकारियों को निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि खाली जगहों में कॉलेज प्रशासन पठन-पाठन को लेकर जिस प्रकार का निर्माण कार्य चाहती है, उसमें सहयोग करें। भवन के विस्तारीकरण को लेकर इनकी योजना के अनुसार कार्य करें। हमने अनुग्रह नारायण कॉलेज को बेहतर बनाने के लिए हर संभव सहयोग दिया है। यह अच्छा कॉलेज है। यहाँ पठन- पाठन सुचारू रूप से होना चाहिए। उन्होंने कालेज परिसर की साफ- सफाई पर विशेष ध्यान देने और सभी चीजों का प्रबंध व्यवस्थित करने की बात कही।
कार्यक्रम की शुरुआत में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने स्व अनुग्रह नारायण सिंह और स्व सत्येंद्र सिन्हा के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर अपनी श्रद्धांजलि दी।
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को स्मृति चिन्ह एवं पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया।
इस अवसर पर भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी, बिहार राज्य शैक्षणिक आधारभूत संरचना विकास निगम लिमिटेड के प्रबंध निदेशक बी कार्तिकेय धनजी, मगध विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर शशि प्रताप शाही, पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर आरके सिंह, अनुग्रह नारायण सिंह कॉलेज के प्राचार्य प्रो (डॉ) प्रवीण कुमार, पटना के जिलाधिकारी चंद्रशेखर सिंह, वरीय पुलिस अधीक्षक राजीव मिश्रा, बिहार राज्य नागरिक परिषद के पूर्व महासचिव अरविंद कुमार सहित अन्य वरीय अधिकारीगण, प्राध्यापकगण, एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

Related posts

पटना:मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना पुस्तक मेला का किया उद्घाटन।

rktvnews

मोतीहारी:दस्त नियंत्रण कार्यक्रम की जिला स्तर पर हो रही मॉनिटरिंग।

rktvnews

मध्यप्रदेश:सी-विजिल एप से हो रहा शिकायतों का त्वरित निराकरण,22 मार्च तक मिलीं 173 शिकायतें।

rktvnews

दुमका:आदिम जनजाति माल पहाड़िया समुदाय की पहली जेपीएससी सफल अभ्यर्थी बबीता कुमारी को दुमका आईजी ने किया सम्मानित।

rktvnews

दुमका:उपायुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य समिति एवं जिला टास्क फोर्स की बैठक संपन्न।

rktvnews

12 घंटे में यू डायस डाटा अपलोड करें प्रधानाध्यापक : बीईओ 

rktvnews

Leave a Comment