RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

चतरा:संविधान दिवस के मौके पर समाहरणालय चतरा समेत सभी सरकारी कार्यालय के पदाधिकारियों/ कर्मियों ने लिया संविधान के अनुपालन का संकल्प।

समाहरणालय परिसर में उपायुक्त अबु इमरान ने संविधान के उद्देशिका को पढ़कर पदाधिकारियों व कर्मियों को संविधान के अनुपालन का संकल्प दिलाया।

चतरा /झारखंड 26 नवंबर।संविधान दिवस के मौके पर जिला मुख्यालय एवं सभी प्रखंड मुख्यालयों के वरीय पदाधिकारियों एवं कर्मियों द्वारा संविधान के अनुपालन हेतु शपथ लिया गया। समाहरणालय परिसर चतरा में उपायुक्त अबु इमरान, वरीय पदाधिकारियों/ कार्यालय के अधिकारियों व कर्मियों ने संविधान द्वारा दिए अधिकारों व दायित्वों का ईमानदारी से अनुपालन करने का संकल्प लिया।
समाहरणालय में पदस्थापित पदाधिकारी/अधिकारी एवं कर्मियों ने संविधान के प्रति भारत को एक सम्पूर्ण प्रभुत्व सम्पन्न, समाजवादी, पंथनिरपेक्ष, लोकतंत्रात्मक गणराज्य बनाने के लिए तथा उसके समस्त नागरिकों को न्याय, सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक, विचार, अभिव्यक्ति, विश्वास, धर्म और उपासना की स्वतंत्रता, प्रतिष्ठा और अवसर की समता प्राप्त करने के लिए तथा, उन सबमें व्यक्ति की गरिमा और राष्ट्र की एकता और अखण्डता सुनिश्चित करनेवाली बंधुता बढाने के लिए, दृढ संकल्प होकर अपनी इस संविधान सभा में आज तारीख 26 नवंबर, 1949 ई0 को एतद द्वारा इस संविधान को अंगीकृत, अधिनियमित और आत्मार्पित करने का शपथ लिया।
इस अवसर पर उपायुक्त ने कहा कि संविधान दिवस हर साल 26 नवंबर को मनाया जाता है, जिस दिन भारत के संविधान मसौदे को अपनाया गया था। 26 जनवरी 1950 को भारत का संविधान लागू होने से पहले 26 नवंबर 1949 को इसे अपनाया गया था। सरकार ने 19 नवंबर, 2015 को राजपत्र अधिसूचना की सहायता से 26 नवंबर को संविधान दिवस के रूप में घोषित किया था। उन्होंने संविधान दिवस की सभी को बधाई दी साथ हीं पदाधिकारियों/कर्मियों को संविधान द्वारा दिए अधिकारों व दायित्वों का कार्य में भी ईमानदारी से अनुपालन करने को कहा गया।
इस मौके पर मुख्य रूप से उप विकास आयुक्त उत्कर्ष गुप्ता, अनुमंडल पदाधिकारी चतरा सुरेंद्र उरांव, जिला शिक्षा अधीक्षक अभिषेक बड़ाइक, जिला परिवहन पदाधिकारी इंद्र कुमार, जिला आपूर्ति पदाधिकारी मनिंदर भगत समेत समाहरणालय के अन्य सभी पदाधिकारी/कर्मी मौजूद थे।

Related posts

आयुफार्म 2025 औषधीय जड़ी—बूटियों की खेती का सर्टिफिकेट कोर्स एआईआईए में संपन्न।

rktvnews

कुशा कपिला की शॉर्ट फिल्म ‘व्यर्थ’ का ट्रेलर हुआ रिलीज़।

rktvnews

बिहार:मुख्यमंत्री ने मुंगेर के राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल का किया शिलान्यास।

rktvnews

बिहार प्रदेश भाजपा सह प्रभारी के निधन पर भाजपा भोजपुर मे शोक की लहर।

rktvnews

पटना: डीएम और एसएसपी ने संयुक्त रूप से किया फुलवारीशरीफ प्रखण्ड परिसर अवस्थित ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का निरीक्षण।

rktvnews

राष्ट्रपति ने विजिटर्स कॉन्फ्रेंस 2024-25 का उद्घाटन किया।

rktvnews

Leave a Comment