RK TV News
खबरें
Breaking Newsशुभकामना

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने छठ पूजा के अवसर पर शुभकामनाएं दी।

नई दिल्ली/18 नवंबर।राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने छठ पूजा के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं।
राष्ट्रपति ने अपने संदेश में कहा, ‘’छठ पूजा के शुभ अवसर पर, मैं सभी नागरिकों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देती हूं।
छठ सूर्य देव की पूजा को समर्पित पर्व है। यह नदियों, तालाबों और पानी के अन्य स्रोतों के प्रति श्रद्धा और कृतज्ञता व्यक्त करने का भी अवसर है। प्रकृति से जुड़ा यह पर्व आध्यात्मिक चेतना जगाता है और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में काम करने के लिए प्रेरित करता है। छठ पूजा हमें अपने परिवेश को स्वच्छ रखने और अपने दैनिक जीवन में अनुशासन का पालन करने की याद दिलाती है।
आइए हम अपने जल संसाधनों और पर्यावरण को प्रदूषण मुक्त बनाकर प्रकृति माँ का सम्मान करने का संकल्प लें। इस शुभ अवसर पर, मैं सभी नागरिकों की खुशी और समृद्धि के लिए प्रार्थना करती हूं।

Related posts

मैं हूं सर्वरूपा…!

rktvnews

जल संरक्षण पर मध्यप्रदेश की पहल को मिली अंतर्राष्ट्रीय सराहना।

rktvnews

चतरा: उपायुक्त पहुंचे प्रतापपुर,आमजनों की सुनी समस्याएं,जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों संग की समीक्षा बैठक।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 14 जून 24

rktvnews

भोपाल:मंत्रि-परिषद की बैठक में विकास योजनाओं के लिये 26 हजार 800 करोड़ रूपये की स्वीकृति।

rktvnews

भोजपुर:स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत कई प्रतियोगिताओं का हुआ आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment