RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिर्वाचन

राजस्थान:सतरंगी सप्ताह 16 से 22 नवंबर तक, कम मतदान वाले केन्द्रों पर रहेगा विशेष फोकस, राज्य स्तर से 51756 मतदान केन्द्रों तक आयोजित होगा सतरंगी सप्ताह।

जयपुर/राजस्थान 15 नवंबर। प्रत्येक मतदाता तक मतदान का संदेश पहुंचाने के उद्देश्य से 16 से 22 नवंबर तक प्रदेशभर में सतरंगी सप्ताह आयोजित किया जाएगा। इसके तहत प्रतिदिन जिला मुख्यालय से लेकर ग्राम पंचायत तक मतदान जागरूकता से संबंधित विभिन्न कार्यक्रम होंगे। प्रत्येक कार्यक्रम की थीम, स्लोगन और लक्षित वर्ग निर्धारित किये गये हैं।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता ने विधानसभा चुनाव- 2018 में कम मतदान वाले केन्द्रों पर विशेष ध्यान देने के लिए निर्देश दिए। उन्होंने अवगत कराया कि सप्ताह भर विभिन्न गतिविधियां आयोजित होंगी। इस दौरान गत विधानसभा चुनाव में कम मतदान वाले केंन्द्रों पर मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए के विशेष प्रयास होंगे इसके लिए प्रत्येक कार्यक्रम के जिला, ब्लॉक और ग्राम पंचायत स्तर एवं 51756 मतदान केन्दों तक नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए हैं। वहीं स्वीप से जुड़े इक्कीस विभागों की भागीदारी भी इनमें रहेगी।
उन्होंने बताया कि पहले दिन 16 नवंबर को लोक नृत्यों के माध्यम से पीवीटीजी, विमुक्त और घुमंतू वर्ग के मतदाताओं को जागरूक किया जाएगा। पहले दिन का थीम का रंग वायलेट और स्लोगन ’हम भी नाचेंगे -गायेंगे, वोट डालकर आएंगे’ रहेगा। दूसरे दिन 17 नवंबर को म्यूजिकल बैंड की सुर लहरियो के माध्यम से कामगार, मजदूर, दिहाड़ी मजदूरों को जागरूक किया जाएगा। साथ ही मतदाता शपथ का कार्यक्रम भी होगा। इस दिन की थीम का रंग इंडिगो और स्लोगन ’अंगुली पर निशान,राष्ट्र के नाम’ तय किया गया है। इसी प्रकार 18 नवंबर को वॉकाथोन का आयोजन होगा। इसमें सेवारत मतदाता, सरकारी कार्मिक, खिलाड़ी, शिक्षक, शारीरिक शिक्षक, पुलिस के जवान शामिल होंगे। इस दिन का रंग ब्लू तथा स्लोगन ’कर्तव्य पथ पर, राष्ट्रहित में’ रहेगा। यह कार्यक्रम जिला स्तर पर पुलिस विभाग, बीएसएफ, कॉलेज शिक्षा, स्कूल शिक्षा विभाग, जिला खेल विभाग के संयुक्त तत्वाधान में होगा।
उन्होंने बताया कि 19 नवंबर को ट्राई साइकिल रैली निकालकर दिव्यांग मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक किया जाएगा। इस दिन की थीम का रंग हरा और स्लोगन ’हम भी सक्षम, राष्ट्र भी सक्षम’ तय किया गया है। इसी तरह 20 नवंबर को मतदाता रैली एवं फ़्लैश मॉब का कार्यक्रम होगा। इसमें युवा मतदाता और शहरी क्षेत्र के मतदाताओं को जागरूक किया जाएगा। इस दिन की थीम का रंग पीला और स्लोगन ’मताधिकार का प्रयोग करेंगे’ वोट करेंगे, वोट करेंगे’ रहेगा। वहीं 21 नवंबर को महिला रंगोली व महिला मार्च का कार्यक्रम होगा। इसमें महिला मतदाता, महिला कार्मिक, महिला बीएलओ, महिला खिलाड़ी शामिल होंगे। इस दिन की थीम का रंग ऑरेंज रहेगा और स्लोगन ’वोट करूंगी, तभी तो बढूंगी’ होगा। सतरंगी सप्ताह के अंतिम दिन 22 नवंबर को वोट ट्री और दीपदान का कार्यक्रम होगा। इसमें नैतिक एवं सूचित मतदाताओं को जागरूक किया जाएगा। थीम का रंग लाल और स्लोगन ’लालच पर होगी, चोट, सोच समझकर करें वोट’ होगा।
इस 7 दिवसीय विशेष कार्यक्रम का लक्ष्य राज्य में गत विधानसभा चुनाव के मतदान प्रतिशत 74.72 से आगे बढ़ते हुए 100 प्रतिशत मतदान कराने हेतु एक सघन प्रयास, करना है। जिससे भारत निर्वाचन आयोग के समावेशी एवं सहभागी मतदान के लक्ष्य को हासिल करते हुए लोकतंत्र के सशक्तीकरण में महत्ती भूमिका निभायी जा सकें। इस कार्यक्रम हेतु राज्य स्तर से लेकर बूथ स्तर तक अधिकारियों एवं कार्मिकों को प्रशिक्षित किया गया है। एवं उनकी भूमिका रेखांकित की गई है।

Related posts

पूर्वी सिंहभूम:उपायुक्त ने कोषागार का किया निरीक्षण, प्रत्येक डीडीओ बिल की निकासी की गहनता से जांच के दिए निर्देश।

rktvnews

इन उपायों से कम हो सकती देश की जेलों में साल-दर-साल बढ़ती भारी भीड़- अतुल मलिकराम (राजनीतिक रणनीतिकार)

rktvnews

वैशाली:विश्वकर्म योजना का लाभार्थियों को अधिक से अधिक लाभ मिलने को ले जिला पदाधिकारी यशपाल मीणा ने ऐसे कार्य से जुड़े ट्रेड यूनियन के साथ आज एक गहन बैठक की।

rktvnews

उपराष्ट्रपति ने एक ऐतिहासिक कदम उठाते हुए राज्यसभा में उपाध्यक्षों के लिए सर्व-महिला पैनल का गठन किया।

rktvnews

भोजपुर:आरा नगर निगम बना नरक निगम : क्यामुद्दीन अंसारी

rktvnews

भोपाल:कजाकिस्तान में हुई 16वीं एशियन शूटिंग चैम्पियनशिप में प्रदेश के खिलाड़ियों ने जीते 17 पदक।

rktvnews

Leave a Comment