RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

पटना:हर्षोल्लास के साथ मनी दीपावली दीपों और लाइटों से जगमग रहा जहां।

पटना/बिहार (राकेश मंगल सिन्हा) 13 नवम्बर। राजधानी पटना समेत सूबे में दीपों का त्योहार दीपावली हर्षोल्लास एवं पारंपरिक तरीके से मनाया गया। दीपों और तरह-तरह के सीरीज बल्ब से पूरा जहां जगमगाता रहा। वहीं पङाकों की धूम-धड़ाक से माहौल गूंजायमान हो गया। इस अवसर पर लोगों ने घरों में तथा पूजा स्थलों में दीप जलाये एवं वंदना की। महिलाओं ने तुलसी के पौधों के पास भी दीप जलाये। लोगों ने अपने घरों में मां लक्ष्मी एवं विघ्नहर्ता भगवान गणेश की पूजा अर्चना की। ऐसी मान्यता है कि दीपावली के दिन माॅ लक्ष्मी घरों में प्रवेश करती हैं। इसीलिए लोग दीपावली के अवसर पर घरों की साफ सफाई करते हैं और रात में दीप जलाकर माॅ लक्ष्मी का अभिनंदन करते हैं। लोकोक्ति के अनुसार लंका पर विजय हासिल करने के बाद भगवान श्रीराम के अयोध्या आगमन की खुशी में लोगों ने उनके स्वागत में घरों में घी के दीये जलाये थे। आज भी लोग उसी का अनुसरण करते हैं। दीवाली में पङाकों की घूम रही। दीयों और पङाकों से धरती से लेकर आसमान तक जगमग होते रहे। रॉकेट और आसमानी से आकाश जगमगाते रहे। लड़कियों और युवतियों ने तरह-तरह के आकर्षक घरौंदे बनाये। घरौदों मे पूजा की तथा कुल्हिया- चुकिया भरा। धान का लावा, फरही (मुर्ही), चीनी मिठाई एवं लड्डू का प्रसाद मिट्टी के छोटे-छोटे बर्त्तनों में भर कर परिजनों को दिया और उनसे आशीर्वाद लिया। दीपावली को लेकर बाजार गुलजार रहे। बाजारों की रौनक देखते ही बन रही थी। बाजार में तरह-तरह की मिठाइयों, पङाकों, लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति, तरह-तरह के सजावट के सामानों, माला, मोमबत्ती, मिट्टी के खिलौनों, दीयों, बिजली के तरह-तरह के आकर्षण सीरीज बल्ब एवं अन्य प्रकार के लाइट आदि से बाजार पटे रहे। घरों के मुख्य द्वार पर तरह-तरह के आकर्षण रंगोली, सीरीज बल्ब एवं तोरण लगाकर घरों को सजाया गया । इससे घरों की सुंदरता में चार चांद लग गये।सीरीज बल्ब,मोमबत्ती और दीयों से घर जगमगाते रहे। लोगों ने एक दूसरे से मिलकर दीपावली की बधाई दी। लोगों को दीयों की तरह जगमगाते रहने तथा उनके सुखी एवं समृद्धि की कामना की।

Related posts

भोजपुर:न्यायालय जिला दंडाधिकारी ने 37 अपराधकर्मीयों पर नोटिस किया निर्गत।

rktvnews

दूरसंचार विभाग (डीओटी) ने सभी संस्थाओं के लिए एम2एम और डब्‍ल्‍यूपीएएन/डब्‍ल्‍यूएलएएन पंजीकरण का विस्तार किया।

rktvnews

बिहार: भोजपुर:उपचुनाव में सभी चार सीटों पर होगी इंडिया गठबंधन की जीत: दीपंकर भट्टाचार्य

rktvnews

रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शपथ ग्रहण के पहले दो महान विभूतियों को किया नमन।

rktvnews

इंदौर:कॉलेजों में प्राचार्य एवं प्रोफेसरों को सार्थक ऐप में उपस्थिति अंकित कराना जरूरी।

rktvnews

जल जीवन हरियाली अभियान के तहत प्रभारी मंत्री, गया मो० इसराईल मंसूरी की अध्यक्षता में ज़िला परामर्श दातृ समिति की बैठक।

rktvnews

Leave a Comment