RK TV News
खबरें
Breaking Newsस्वास्थ्य

भोजपुर:मोतियाबिंद का ऑपरेशन आरा सदर अस्पताल में जल्द होगा प्रारंभ:नेत्र सर्जन डॉक्टर एस के प्रसाद

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)08 नवंबर।जिला अंधापन निवारण समिति की महत्वपूर्ण बैठक आज सदर अस्पताल आरा के एसीएमओ कार्यालय में हुई । इसकी अध्यक्षता एसीएमओ डॉ केएन सिन्हा ने की। इस बैठक में डॉ एस के प्रसाद नेत्ररोग विशेषज्ञ ,जिला अंधापन समिति के आलोक जी तथा सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के नेत्र रोग सहायक भाग लिए।
डा प्रसाद ने बताया कि इस बैठक में हर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में आंखों की जांच तथा मोतियाबिंद के स्क्रीनिंग टेस्ट के बारे में विशेष प्रशिक्षण दिया गया। हर स्कूल में बच्चों की आंखों की जांच की जाएगी तथा आरबीएसके टीम के मदद से हर जगह नेत्र रोग सहायक जनता की जांच करेंगे। मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए चुने हुए मरीजों का ऑपरेशन बिहिया और आरा स्थिति स्वयंसेवी संस्था के द्वारा किया जाएगा। बताते चलें की आरा सदर अस्पताल में आंखों का ऑपरेशन,, ऑपरेशन थिएटर और ऑप्थल्मस्कोप की कमी से ऑपरेशन वर्षों से बाधित है ।
डा के एन सिन्हा ने बताया कि ऑपरेशन के लिए ओटी तैयार किया जा रहा है एवं नए-नए मशीन लाने की प्रक्रिया चल रही है।पहले के पुराने मशीन खराब हो गए हैं।राज्य अंधापन निवारन समिति के फंडिंग सहयोग से ऑपरेशन की व्यवस्था जल्दी कर ली जाएगी। नए आप्थाल्मिक अस्सिटेंट की पोस्टिंग हो गई है जो आंखों की बीमारियों की देखरेख एवं स्क्रीनिंग कार्य में लगे हुए हैं। इस बैठक में कार्यालय के प्रधान लिपिक रामजी बाबू दिनेश जी रविंद्र जी तारकेश्वर जी सुधीर एवं पंकज भी शामिल थे।

Related posts

लव पांडेय बने भाजपा भोजपुर जिला उपाध्यक्ष और सतीश गुप्ता मीडिया सह संयोजक।

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जम्मू-कश्मीर में तिरंगा यात्रा को प्रेरणादायक बताया।

rktvnews

देवघर:उपायुक्त के निर्देशानुसार जनता दरबार का किया गया आयोजन।

rktvnews

औरंगाबाद का नाम बदलकर छत्रपति संभाजीनगर करने को चुनौती देने वाली याचिका पर सुप्रीम कोर्ट सुनवाई को सहमत।

rktvnews

केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने आज झारखंड के जमशेदपुर में वीर बाल दिवस के ऐतिहासिक कार्यक्रम में भाग लिया।

rktvnews

ग्वालियर:जिला निर्वाचन अधिकारी चौहान की अध्यक्षता में बैठक आयोजित!राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को समझाई नामांकन की प्रक्रिया।

rktvnews

Leave a Comment