RK TV News
खबरें
Breaking Newsमनोरंजन

रांची:जैन इंटरनेशनल ट्रेड ऑर्गनाइजेशन (जीतो) परिवार द्वारा दिवाली मिलन का आयोजन।

रांची/झारखंड (डॉ अजय ओझा, वरिष्ठ पत्रकार)05 नवंबर।दीपावली का ये पावन त्यौहार, जीवन में लाये खुशियाँ अपार, लक्ष्मी जी विराजे आपके द्वार, शुभकामनायें हमारी करें स्वीकार !!”
भारत में हिन्दू, जैन, बौद्ध और सिख धर्म में दीपावली का त्योहार हर्षोल्लास से मनाया जाता है। इस दिन सभी धर्मों के लोग लक्ष्मी की पूजा करते हैं, दीपक जलाते हैं, मिठाइयां बांटते हैं और पटाखे छोड़ते हैं। लेकिन इसके अलावा भी सभी धर्मों में किसी अन्य खास कारण से भी दीपावली का उत्सव मनाया जाता है।
जैन समाज द्वारा दीपावली, महावीर स्वामी के निर्वाण दिवस के रूप में मनाई जाती है। जैन ग्रथों के अनुसार महावीर स्वामी (वर्तमान अवसर्पिणी काल के अंतिम तीर्थंकर) को चर्तुदशी के प्रत्युष काल में मोक्ष की प्राप्ति हुई थी। चर्तुदशी का अन्तिम पहर होता है इसलिए जैन लोग दीपावली अमावस्या को मनाते है।
भगवान महावीर की 2550 निर्वाण वर्ष के उत्सव को मनाने के लिए , जीतो ने ( जैन इंटरनेशनल ट्रेड ऑर्गेनाइजेशन) दिवाली मिलन समस्त जीतो परिवार के लिए 5 नवंबर 2023 को आयोजित किया | यह आयोजन मोराबादी स्थित संगम गार्डन में आयोजित हुआ था।
दीप और लाइट से सुसज्जित इस शाम में जीतो परिवार वालो के मनोरंजन के लिए तंबोला, लकी ड्रॉ, रेट्रो थीम, बेस्ट परिधान के लिए पुरस्कार, कपल के लिए पुरस्कार, रंगोली प्रतियोगिता और भी कई खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन था। एक से एक व्यंजन एवम स्वादिष्ट खाने की पूरी व्यवस्था की गई थी।
मनोरंजन के अलावा दिवाली से संबंधित खरीदारी के लिए कई स्टॉल्स भी लगाए गए थे। जिसमे रांची के अलावा हजारीबाग से भी स्टॉल्स आए थे।
इस आयोजन को रांची जीतो परिवार के साथ मनाने के लिए हजारीबाग चैप्टर की अध्यक्षा दीपिका जैन , सचिव अंतिम जैन एवम जीतो परिवार के लगभग 40 लोग आए थे।
इस आयोजन को सफल बनाने में जीतो महिला अध्यक्ष प्रियंका पाटनी एवं सचिव सरोज पांड्या ने भरपूर मेहनत की। जीतो रांची चैप्टर के अध्यक्ष गौतम जैन ,सचिव अनंत जैन ,जीतो यूथ के अध्यक्ष देवेश जैन, सचिव ऋषभ जैन का भीं इस आयोजन को सफल बनाने में काफी योगदान रहा।
इस आयोजन के होस्ट शुभिका जैन एवम पलानी जैन थे। प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर ,प्रतिभा बड़जात्या,सीमा गंगवाल, रूबी जैन, जयवर्धन जैन, सार्थक सेठी, शाश्वत सेठी, मोहित बड़जात्या, मयंक बैंगनी एवम नितेश जैन थे।
दीपो से सजी इस शाम का लुत्फ उठाने के लिए जीतो परिवार के लगभग 800 से भी अधिक लोग उपस्थित थे।

Related posts

गिरीडीह: उपायुक्त ने पीरटांड़ प्रखंड अंतर्गत संचालित कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय का निरीक्षण किया, अधिकारियों के साथ बैठक कर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश।

rktvnews

भोपाल:साहित्यकार प्रो.डॉ.प्रभुशंकर शुक्ल की किताबों का विमोचन समारोह।

rktvnews

“भविष्य बताने वाले, वर्तमान से बेख़बर क्यों”?

rktvnews

चतरा:पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक सम्पन्न, विभिन्न बिंदुओं पर लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय।

rktvnews

ICAR-IARI का 64वां दीक्षांत समारोह: केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान विद्यार्थियों को देंगे उपाधि।

rktvnews

दुमका:उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने कल्याण विभाग के अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं की विस्तृत समीक्षा बैठक की।

rktvnews

Leave a Comment