RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिर्वाचन

चित्तौड़गढ़:‘कठपुतली नृत्य के माध्यम से मतदाताओं को किया जागरूक’।

चित्तौड़गढ़/राजस्थान 4 नवंबर। विधानसभा चुनाव, 2023 के तहत मतदाता जागरूकता एवं ग्रामीण जन जागृति हेतु ग्रामीण क्षेत्रों में लोक कलाओं के माध्यम से विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम करवाए जा रहे हैं। इसी क्रम में पंचायत समिति भदेसर की ग्राम पंचायत गरदाना के गांव मिनाना एवं भदेसर में मतदाता जागरूकता रैली, रंगोली सजावट, कठपुतली कला एवं नुक्कड़ नाटक के द्वारा ग्रामीणों को मतदान हेतु प्रेरित किया जा रहा है। इस दौरान मतदान संकल्प पत्र भरवाए गए तथा वोटर हेल्पलाइन एप, सक्षम एप, केवाईसी एप भी डाउनलोड करा कर मतदाता सुविधाओं की जानकारी दी गई।
इस दौरान कार्यक्रम में बीडीओ सुनील कुमार जोशी, प्रगति प्रसार अधिकारी सुमेर सिंह, ग्राम विकास अधिकारी गरदाना घनश्याम संगीतरा, ग्राम विकास अधिकारी भदेसर भरत मेनारिया एवं क्षेत्र के बीएलओ उपस्थित रहे।

Related posts

दैनिक पञ्चांग : 18 जुलाई 25

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 28 नवंबर 25

rktvnews

नारी !

rktvnews

आम चुनाव के दूसरे चरण में 13 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में शांतिपूर्ण मतदान संपन्न।

rktvnews

केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने जी-20 देशों से दुनिया के सामने आने वाली चुनौतियों से निपटने के लिए “मतभेदों से ऊपर उठने” और एक परिवार की भावना से वैश्विक कल्याण के लिए कार्य करने का आग्रह किया।

rktvnews

वैशाली: डीएम और एसपी ने गंडक नदी के बढ़ते हुए जल स्तर को ले तिरहुत तटबंध का किया निरीक्षण।

rktvnews

Leave a Comment